
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बीजेपी के लोकसभा सांसद चंदूलाल साहू ने 2018 में होने वाले आगामी चुनाव को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। इस दौरान रेस्ट हाउस में पत्रिका से चर्चा करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि धमतरी में इस बार बीजेपी का विधायक बनेगा और प्रदेश में चौथी बार हम सरकार बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों सांसद रमेश बैस ने धमतरी में विधायक नहीं होने के कारण बिछडऩे का जो बयान दिया था वह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है इससे मैं सहमत हूं, क्योंकि क्षेत्र में सांसद हूं और धमतरी के विकास के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।
यहां की कई बड़ी जरूरतों और मांगों को लेकर भी संसद में भी सवाल उठाएं यहां की छोटी लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसका काम भी शुरू हो चुका है भविष्य में इसे बालोद रावघाट से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा।
धमतरी में गोकुल नगर हो या इंजीनियरिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज इसके लिए मैं प्रयासरत हूं। उन्होंने आगे कहा पार्टी में उनकी कहीं कोई उपेक्षा नहीं हो रही है जहां से भी बुलावा आ रहा है वे पार्टी कार्यक्रमों में लगातार अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं।
कुरूद क्षेत्र के मंत्री के क्षेत्र से भी लगातार उन्हें पार्टी कार्यक्रमों के लिए आमंत्रण मिल रहा है। मंत्री के साथ उनका कहीं भी कोई मतभेद नहीं है और पार्टी हित में जहां से भी कोई बुलावा आ रहे हैं वह जरूर कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं और विकास के लिए वह अग्रसर है कहां अग्रसर होकर काम कर रहे हैं।
Published on:
27 Jan 2018 08:16 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
