2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस योजना के लागू नहीं होने पर 5 करोड़ के सुपर मार्केट का सपना टूटा

योजना हुई फाइलों में बंद, 5 करोड़ के सुपर मार्केट का सपना टुटा

2 min read
Google source verification
chhattisgarh news

धमतरी. शहर में नगर निगम के कई काम्पलेक्स हैं, लेकिन अधिकांश स्थानों पर सुविधाओं की कमी है। कई काम्पलेक्स में तो ढंग का टॉयलेट-बाथरूम तक नहीं है। स्थिति को देखते हुए यहां पर सुपर मार्केट की तर्ज पर पालिका बाजार डेवलप करने की योजना बनाई गई है। नगर निगम के बजट में हर साल इसके लिए करीब 5 करोड़ रुपए का प्रावधान भी रखा जा रहा है, लेकिन विडंबना यह है कि सर्व सुविधायुक्त यह बाजार अब तक फाइलों से बाहर नहीं आ पाया है।

अब फिर से इसके लिए कवायद शुरू की गई है, लेकिन जगह चयन को लेकर मामला अटक गया है। जिसके कारन शहर में सुविधायुक्त बाजार का सपना टूटता हुआ नज़र आ रहा हैं| हर साल नगर निगम के बजट में सर्व सुविधायुक्त पालिका बाजार का प्रावधान रखा जाता है, लेकिन आज तक ये मूलरूप नहीं ले पाया है। यह योजना फाइलों तक ही सिमट कर रह गई है।

बनाया जा रहा डीपीआर

नगर निगम1 के सहायक अभियंता, हिमांशु देशमुख का कहना है- शहर में कुछ स्थानों पर पालिका बाजार डेवलप करने की योजना है। कारगिल उद्यान के पास इस बाजार निर्माण के लिए डीपीआर तैयार किया जा रहा है। शीघ्र ही शासन को स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। पालिका बाजार के लिए एक एकड़ से ज्यादा जमीन की दरकार है। निगम के पास शहर में जमीन की काफी कमी है। ऐसी जानकारी मिली है कि अब कारगिल उद्यान के पास इस बाजार को डेवलप करने डीपीआर बनाना शुरू कर दिया गया है।

बढ़ेगा राजस्व

जानकारी के अनुसार पालिका बाजार पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशीप(पीपीपी) मोड से बनाने की योजना है, इसके तहत बाजार डेवलप होने तक पूरा खर्च नगर निगम करेगा। इसके लिए शासन से करीब 3 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद दुकानों की नीलामी कराई जाएगी, जिसमें दुकानदारों को जमीन और कंट्रशन की लागत वसूली जाएगी। दुकानदारों से हर माह किराया भी लिया जाएगा।