25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका, सल्फास गोली खाकर आरक्षक ने दे दी अपनी जान

कांस्टेबल ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस .
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 4 Nov 2019, 6:22 PM IST

आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका, सल्फास गोली खाकर आरक्षक ने दे दी अपनी जान

आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका, सल्फास गोली खाकर आरक्षक ने दे दी अपनी जान

धमतरी . छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे हादसे और अपराध से प्रदेश के पुलिस भी अब अछूते नहीं रहे। फदरसल राजधानी से लगे धमतरी जिले अंतर्गत थाने में पदस्थ एक आरक्षक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। सूत्रों का कहना है कांस्टेबल ने प्रेम प्रसंग के चलते ये कदम उठाया है और अपनी जान दी है। घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है।

मृत आरक्षक का नाम रविन्द्र साहू है जो कुरूद क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। आरक्षक रविंद्र साहू मगरलोड थाने में पदस्थ है और यहीं पर पुलिस हेडक्वार्टर में रह रहा था। रविवार शाम जब साथी पुलिस वाले रविंद्र साहू के घर पर गए, उस दौरान रविंद्र को कमरे में तड़पता देखा गया। साथ ही मुंह से काफी झाग निकल रहा था। जिसकी जानकारी थाने में देने के बाद रविंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान कांस्टेबल की मौत हो गई।

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि आरक्षक रविंद्र का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, कुछ दिनों से वह परेशान भी था। शायद इसी वजह से उसने खुदकुशी की होगी। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी हैं और जांच के बाद ही पता चला पाएगा कि आत्महत्या का मूल कारण क्या है।

Click & Read More Chhattisgarh News.

छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त करने ब्लूप्रिंट तैयार, ये IPS बस्तर जाकर नक्सलियों का करेंगे सफाया

डॉक्टर की गैरहाजिरी पर नर्स ने ही करा दी डिलीवरी, मां और नवजात की हुई मौत

बहू ने खाया था जहर, इधर सास, ससुर और पति को जज ने कोर्ट में देखते ही सुनाया 10 -10 साल का कारावास

सरकार हमारी निजता का उल्लंघन कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रख रही है नजर - भाटिया

दिवाली मनाने बीवी के साथ गया था ससुराल, आधी रात हुआ कुछ यूं की डैम पहुंचकर 40 फीट ऊंचाई से लगा ली छलांग