
स्कूल बंद कर बच्चोँ को थमा दी टीसी (Photo AI)
Chhattisgarh Education: धमतरी जिले के अंवरी सर्वोदय स्कूल भखारा में आरटीई के तहत पढ़ रहे विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर पालकों में भारी नाराजगी है। पालकों ने स्कूल प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अचानक टीसी जारी कर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित की जा रही है। पालकों के अनुसार सर्वोदय हिंदी मीडियम एवं अंग्रेजी मीडियम स्कूल भखारा वर्ष 2017 से संचालित हो रहा था। अब स्कूल संचालक द्वारा स्कूल बंद कर दिया गया है, जिससे आरटीई के तहत अध्ययनरत बच्चों के सामने पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया है।
पालकों ने बताया कि स्कूल प्रबंधन एक सप्ताह के भीतर टीसी लेने का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर धमतरी कार्यालय से टीसी लेने की बात कही जा रही है, जिससे पालक परेशान हैं। पालकों ने चेतावनी दी है कि यदि आरटीई के तहत मिलने वाली राशि और बच्चों का दूसरे निजी स्कूलों में प्रवेश सुनिश्चित नहीं किया गया, तो वे स्कूल संचालक के खिलाफ आंदोलन करेंगे। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव और पुतला दहन करने की भी चेतावनी दी गई है। इधर जिला शिक्षा अधिकारी अभय कुमार जायसवाल ने कहा कि स्कूल प्रबंधन और पालकों की संयुक्त बैठक ली गई है।
स्कूल प्रबंधन द्वारा एक महीने पहले ही स्कूल बंद करने की अनुमति मांगी है। अभी प्रबंधन को स्कूल बंद करने की अनुमति नहीं दी गई है। इस स्कूल में आरटीई के तहत पढऩे वाले बच्चों को अन्य स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। इसके बाद अनुमति दी जाएगी। इधर स्कूल संचालक तिहारूराम सिन्हा का कहना है कि कोरोनाकाल में बच्चों की संख्या अचानक कम हो गई। आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। अन्य व्यवहारिक दिक्कतों के कारण स्कूल बंद करने की अनुमति जिला शिक्षा विभाग से मांगी है। डीईओ ने बैठक लेकर आत्मानंद स्कूल में आरटीई के बच्चों को समायोजित कर दिया है। मुझे डाक्यूमेंट जमा करने के लिए कहा गया है।
नाराज अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि आरटीई के तहत पढ़ने वाले बच्चों का अन्य निजी विद्यालयों में समायोजन और शिक्षा की निरंतरता सुनिश्चित नहीं की गई तो वे स्कूल संचालक के खिलाफ आंदोलन करेंगे। पालकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय का घेराव करने और पुतला दहन तक की चेतावनी दी है।
मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अभय कुमार जायसवाल ने बताया कि स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने करीब एक माह पहले विद्यालय बंद करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से स्कूल बंद करने की अनुमति नहीं दी गई है।
Published on:
01 Jun 2026 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
