31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणित विषय में मैं पास हो पाऊंगा या नहीं… हेल्पलाइन नंबर में छात्र-छात्राएं पूछ रहे हैं ऐसे अजीब सवाल

CGBSE Exam 2024: छात्र-छात्राएं निसंकोच एक्सपर्ट से विषय संबंधी जानकारी ले रहे। (10th Board Exam) साथ ही प्रश्न पत्र तैयारी को लेकर भी सुझाव (12th Board Exam) मांग रहे हैं...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धमतरी

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 17 Mar 2024, 4:53 PM IST

healpline_number.jpg

CGBSE Exam 2024: दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रदेश स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। छात्र-छात्राएं निसंकोच एक्सपर्ट से विषय संबंधी जानकारी ले रहे। साथ ही प्रश्न पत्र तैयारी को लेकर भी सुझाव मांग रहे हैं। कुछ छात्र तो अजीब सवाल भी पूछ रहे। हेल्पलाइन में अब तक 2 सौ से अधिक छात्रों ने प्रश्न पूछ लिया है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की ओर से हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष-2024 के लिए हेल्पलाईन संचालन जेके अग्रवाल उपसचिव के मार्गदर्शन में डॉ. प्रदीप कुमार साहू हेल्पलाईन समन्वयक के समन्वय से समस्या का समाधान किया जा रहा है।

हेल्पलाईन में 16 मार्च को हाईस्कूल- संस्कृत, उर्दू, मराठी, पंजाबी, कन्नड़, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलगु, उडिय़ा, तमिल, मलयालम के विषय विशेषज्ञों डॉ. उन्निसा खान, अर्चना तिवारी, रचना बुधवानी, भूनंदनी, मृदुला वानी, प्रीतिरानी तिवारी ने विषय संबंधी समस्याओं का समाधान किया। हेल्पलाईन में विभिन्न जिले के विद्यार्थियों/पालकों द्वारा संस्कृत विषय में कौन-कौन से निबंध आएंगेे?

धातुरूप, लट्-लकार को कैसे याद करें? परीक्षार्थी अपने जिज्ञासाओं को शांत कर रहे है। कुछ परीक्षार्थी पूर्व के पेपर बिगढ़ गया है तो क्या करें? समस्या का समाधान प्राप्त कर रहे हैं। गणित विषय से संबंधित भी प्रश्न पूछे।

ब्लू प्रिन्ट के अनुसार तैयारी करने से अधिक अंक मिल सकती है क्या? समाकलन, अवकलन को याद करने के लिए टिप्स भी मांगा गया। गणित विषय में मुझे डर लग रहा है पास हो पाऊंगा की नही? पासिंग माक्र्स के लिए कौन-कौन से यूनिट से तैयारी करूँ, जैसे प्रश्न पूछे गए।