
ग्रामीणों ने महापौर- कमिश्नर के सामने किया विरोध, कहा- हमारी लाश पर बनाओ बाउंड्रीवाल
धमतरी. छत्तीसगढ़ ले मकई तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर निगम प्रशासन की ओर से प्रस्तावित बाउंड्रीवाल का वार्डवासियों ने महापौर और कमिश्नर के सामने प्रबल विरोध करते हुए कहा कि बनाना ही है तो हमारी लाश के ऊपर से बनाएं, जिसके बाद उन्होंने आश्वस्त किया गया कि जनहित की उपेक्षा नहीं की जाएगी।
मकेश्वर वार्डवासी इकबाल भाई, नरेन्द्र लोढ़ा ने बताया कि वे पिछले करीब 50 सालों से यहां रह रहे हैं। पूर्व में जब तालाब सौंदर्यीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया गया, तो उन्हें आश्वस्त किया गया कि सीमांकन करने के बाद नाली के साथ ही सड़क बनाकर देंगे। उनका आगे कहना था कि बाउंड्रीवाल होने से वार्डवासियों को आवागमन समेत कई अन्य परेशानियोंं का सामना करना पड़ेगा। राजिन्दर सिंह, नरेश, महेश ने कहा कि मकई गार्डन से होकर सिहावा चौक जाने वाले मार्ग को बाईपास के रूप में पक्की सड़क निर्माण कर दिया जाए, तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।
दिया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कलक्टर डॉ सीआर प्रसन्ना व महापौर अर्चना चौबे ने मकई गार्डन का निरीक्षण किया था। इस दौरान कलक्टर ने मकई तालाब के सौंदयीकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यहां चौपाटी बनाने का भी निर्देश दिया था।
इस अवसर पर महापौर अर्चना चौबे और पार्षद प्रकाश सिन्हा ने सियाबाई चंदेल, देवसिंह मानिकपुरी, मानसिंह बिसेन को पीएम आवास भवन अनुज्ञा प्रमाण प्रत्र प्रदान किया। मौके पर पार्षद नीलेश लुनिया, निलेश भारद्वाज, नील पटेल, इकबाल खोखर, खगेश्वरी बाई, चंदा बाई, गोदावरी समेत वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Published on:
4 Aug 2018, 5:47 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.