वार्डवासी होमेन्द्र बघेल, धनेश नवरंग, गोविंद साहू, मनीष साहू ने बताया कि बस्ती में उमंग मंच बना हुआ है, यह वार्ड का ह्रदय स्थल भी है, जहां बरसाती पानी की निकासी की सुविधा नहीं है। इसी तरह शीतला माता मंदिर गली में नाली की समस्या बनी हुई है। इस क्षेत्र में जो नाली बना हुआ हैं, वह बजबजा रही है। पानी ओवरफलो होकर सड़क में जाम हो जाता है। वार्डवासी साई राम, यास्मिन, दुलारी बाई, दीपा, अमेरिका बाई पटेल, सावित्री बाई ने बताया कि शीतला मंदिर, आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला होने के बावजूद यहां नगर निगम की ओर से निकासी व्यवस्था अब तक नहीं बनाया गया। वार्डवासियों ने इसकी शिकायत पार्षद से भी की, लेकिन नतीजा सिफर रहा।