25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhojshala ASI Survey: भोजशाला की जमीन उगल रही कई गहरे राज, आज फिर निकले खास अवशेष

Bhojshala ASI Survey : शुक्रवार को उत्तर पश्चिम और खेत में जो ट्रेंच शुरू गई, उस पर काम किया गया। उत्तर पश्चिम दिशा से लगातार मिट्टी हटाने के दौरान अवशेषों को निकलना जारी है। आज भी कई अवशेषों के निकलने का दावा किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Jun 2024, 4:11 PM IST

Bhojshala ASI Survey

Bhojshala ASI Survey :मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला वर्सेस कमाल मौला मस्जिद के बीच हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बीच शुरु हुए विवाद पर हाईकोर्ट की इंदौर बैंच ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ( ASI ) द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य का शुक्रवार को ( Dhar news ) के भोजशाला ( Bhojshala ASI survey ) में आज एएसआई सर्वे का 78वां दिन रहा। सुबह 6 बजे 30 मजदूरों के साथ 10 पुरातत्व विभाग के अधिकारी परिसर में पहुंचे। हालांकि, शुक्रवार होने के चलते आज टीम ने दोपहर 12 बजे तक ही सर्वे का काम किया।

बता दें कि, शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोग भोजशाला परिसर में दोपहर 1 से 3 बजे के बीच नमाज अदा करते हैं। ASI की ओर से मुसलमानों को नमाज पढ़ने की अनुमति है। वहीं मंगलवार को हिंदुओं को पूजा करने की अनुमति है। इसी के तहत आज एएसआई की टीम ने 12 बजे सर्वे समाप्त कर दिया।

यह भी पढ़ें- Bhojshala ASI Survey : जुमे की नमाज से पहले खुदाई में निकलीं रहस्यमयी चीजें, हिंदू पक्ष का दावा- ये आकृतियां सनातनी हैं

सौन्दर्यीकरण भी किया जा रहा

भोजशाला में आज उत्तर पश्चिम और खेत में जो ट्रेंच शुरू गई, उस पर काम किया गया। उत्तर पश्चिम दिशा से लगातार मिट्टी हटाने के दौरान अवशेषों को निकलना जारी है। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के याचिकाकर्ता आशीष गोयल के अनुसार छोटे-छोटे अवशेष आज भी प्राप्त हुए हैं। टीम द्वारा भोजशाला परिसर के पीछे खेत में काम किया गया है। सौन्दर्यीकरण का कार्य भी किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Bhojshala ASI Survey : उत्तरी हिस्से की खुदाई में निकलीं 3 बड़ी आकृतियां, सर्वे टीम ने बनाया गर्भगृह का ड्राइंग

कल 11 अवशेष निकलने का दावा

कल भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा ने दावा था कि 11 अवशेष उत्तर पश्चिम भाग में मिट्टी हटाने के दौरान प्राप्त हुए हैं। जिसमें 6 बड़े और 5 छोटे अवशेष मिले हैं। जिन्हें आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने संरक्षित किया है। भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा ने इन पिलर बेस खम्बों के अवशेष पर बनी आकृतियां, कलाकृतियां को सनातनी होने का दावा किया था।