24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhojshala ASI Survey : बंद कमरे ने उगले राज, फर्श के नीचे निकलीं गणेश, मां वाग्देवी समेंत 79 देवी देवताओं की मूर्तियां, मुस्लिम पक्ष ने बताया साजिश

Bhojshala ASI Survey : भोजशाला में जारी सर्वे के 80वें दिन रविवार को एक साथ 79 देवी - देवताओं की खंडित मूर्तियां मिली हैं। इनमें हनुमान, मां पार्वती वाग्देवी और गणेशजी की प्रतिमाएं भी शामिल हैं। हालांकि, मुस्लिम पक्ष का दावा है कि ये मूर्तियां बाद में लाकर रखी गईं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Jun 2024, 8:59 AM IST

Bhojshala ASI Survey

Bhojshala ASI Survey :मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला ( bhojshala temple ) वर्सेज कमाल मौला मस्जिद ( kamal moula masjid ) में अपने अपने दावों को लेकर जारी एएसआइ के वैज्ञानिक सर्वे ( Scientific Survey ) के 80वें दिन रविवार को अब तक के सबसे बड़े साक्ष्यों का खुलासा हुआ है।बता दें कि, यहां एक बंद कमरे में भगवान गणेश, मां वाग्देवी, हनुमान और मां पार्वती समेत 79 देवी देवताओं की खंडित प्रतिमाएं मिली हैं। इसके साथ ही करीब 50 तरह के अन्य अवशेष भी यहां से मिले हैं।

हिन्दू पक्ष का दावा है कि सर्वे के दौरान बंद कमरे को खोला गया। जीपीआर मशीन की जांच के बाद फर्श हटाकर मिट्टी हटाई गई तो श्री गणेश और वाग्देवी की खंडित प्रतिमाएं निकली हैं।

यह भी पढ़ें- Bhojshala ASI Survey : भोजशाला की जमीन उगल रही कई गहरे राज, आज फिर निकले खास अवशेष

हिंदू पक्ष ने बताया ऐतिहासिक दिन

हिन्दू पक्ष के याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया है। उन्होंने कहा, महिषासुर मर्दिनी, मां पार्वती, भगवान हनुमान और भैरव नाथ समेत तमाम तरह की मूर्तियां, शिखर, स्तंभ और दीवार के अवशेष मिले। उत्तरी हिस्से में मिट्टी हटाए जाने के दौरान 6 अवशेष निकले हैं। दिनभर में ही 79 अवशेष मिले हैं। एएसआई ने फोटो और वीडियोग्राफी कराई है। मुस्लिम पक्ष ने अवशेषों को बाद में यहां रखने की बात कही।

यह भी पढ़ें- Bhojshala ASI Survey : जुमे की नमाज से पहले खुदाई में निकलीं रहस्यमयी चीजें, हिंदू पक्ष का दावा- ये आकृतियां सनातनी हैं

मुस्लिम पक्ष बोला- बाद में रखे गए अवशेष

वहीं, दूसरी तरफ भोजशाला में निकले अवशेषों को लेकर मुस्लिम पक्ष का अपना दावा है। मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद का कहना है कि ये बाद में यहां रखे गए। उन्होंने आपत्ति जताते हुए एएसआई की सूची में अवशेषों के रखे जाने वाले साल को भी शामिल करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- Bhojshala ASI Survey : उत्तरी हिस्से की खुदाई में निकलीं 3 बड़ी आकृतियां, सर्वे टीम ने बनाया गर्भगृह का ड्राइंग

अयोध्या-काशी के बाद तीसरा बड़ा सर्वे

अयोध्या और काशी विश्वनाथ मंदिर के पास ज्ञानवापी के बाद तीसरा बड़ा वैज्ञानिक सर्वे भोजशाला परिसर में हो रहा है। हिंदू पक्ष की मांग पर इंदौर हाईकोर्ट ने सर्वे के आदेश दिए हैं।