
Leopard attack:: मध्यप्रदेश के धार में एक मंदिर में सुबह-सुबह पूजा करने पहुंचे पुजारी के साथ हुई घटना से हर कोई हैरान है। सुबह करीब 7 बजे पुजारी मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचा था और उसने जैसे ही मंदिर का दरवाजा खोला तो मंदिर के अंदर बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमला (Leopard attack) करते ही पुजारी चीखने लगा और उसकी चीख सुनकर तुरंत लोग भागते हुए मंदिर पहुंचे। जिससे पुजारी की जान बच गई। तेंदुए के हमले में पुजारी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना धार जिले के धामनोद वन परिक्षेत्र के सव रेंज उमरबन के सावलाखेड़ी गांव की है। गांव में बने मंदिर में गांव के ही पुजारी मदनलाल पूजा पाठ करते हैं। रोजाना की तरह पंडित मदनलाल सुबह-सुबह 7 बजे मंदिर पहुंचे थे। जैसे ही मंदिर पहुंचकर उन्होंने मंदिर का दरवाजा खोला तो अंदर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। एकाएक तेंदुए के हमला करने से मदनलाल खुद का बचाव नहीं कर पाए। वो जोर-जोर से मदद के लिए चीखने लगे।
पुजारी के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण भागते हुए मंदिर पहुंचे और तेंदुए के चंगुल से किसी तरह पुजारी मदनलाल को बचाया। पुजारी मदनलाल को गंभीर चोट आई है और उसे धार जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम भी गांव पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ मंदिर के अंदर ही बैठा हुआ है। जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है और वन विभाग की टीम उसका रेस्क्यू करने की कोशिश कर रही है।
Updated on:
06 Jul 2024 04:01 pm
Published on:
06 Jul 2024 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
