23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Snake: कलेक्टर साहब के पीछे पड़े सांप, एक ही समय में बंगले और चेंबर के बाहर निकले सांप, देखें वीडियो

Snake: कलेक्टर के चेंबर के पास जहरीला सांप दिखने से कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप, आधे घंटे के अंदर ही बंगले में भी निकला सांप...
2 min read
Google source verification
PANNA SNAKE COLLETRATE

Snake: मध्यप्रदेश के पन्ना में कलेक्टर साहब के पीछे सांप पड़े हैं। ये बात सुनकर हैरानी हुई होगी लेकिन गुरुवार को हुई दो घटनाओं से तो ऐसा ही लगता है। दरअसल गुरुवार को पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार के बंगले और कलेक्ट्रेट के चेंबर के सामने एक ही समय में सांप (Snake) निकले। कलेक्ट्रेट में सांप ठीक कलेक्टर के चैंबर के बाहर रखे गमले में बैठा हुआ था, ऐसा लग रहा था मानो वो कलेक्टर साहब का इंतजार कर रहा हो। जैसे ही कर्मचारियों की नजर सांप पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए और कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप मच गया।

देखें वीडियो-

कलेक्टर के पीछे पड़े सांप !

गुरुवार को पन्ना कलेक्ट्रेट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कलेक्टर सुरेश कुमार के चेंबर के बाहर एक जहरीले सांप पर कर्मचारियों की नजर पड़ी। सांप कलेक्टर चेंबर के बाहर रखे गमले में लिपटा हुआ था। सांप को देखकर सभी कर्मचारी सन्न रह गए और यहां वहां भागने लगे। सांप निकलने की खबर कलेक्ट्रेट में आग की तरह फैली। इसी बीच स्नेक कैचर को सूचना दी गई जिसके बाद स्नेक कैचर मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि इसी के कुछ मिनटों के अंदर ही कलेक्टर सुरेश कुमार के बंगले में भी सांप निकला।

यह भी पढ़ें- सांप-नेवले की लड़ाई का रोमांचक वीडियो देखें, एक ही वार में सांप चित्त

सांप का किया रेस्क्यू

कलेक्टर चेंबर के बाहर सांप निकलने की सूचना मिलते ही तुरंत स्नेक कैचर मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। स्नेक कैचर सांप को पकड़कर अपने साथ ले गया है जो उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ देगा। कलेक्टर के चेंबर के बाहर से सांप का रेस्क्यू किए जाने का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद किया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।