5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश के चित्रकारों ने लिया ऑन लाईन चित्रकला प्रतियोगिता में भाग

सोमवार वर्तमान कोरोना काल में लॉकडाउन की परिस्थती में जहां सब लोग अपने घरों में सुरक्षा की दृष्टि से बंद थे।

less than 1 minute read
Google source verification

धार

image

sarvagya purohit

Jun 03, 2020

 देश के चित्रकारों ने लिया ऑन लाईन चित्रकला प्रतियोगिता में भाग

देश के चित्रकारों ने लिया ऑन लाईन चित्रकला प्रतियोगिता में भाग


देश के चित्रकारों ने लिया ऑन लाईन चित्रकला प्रतियोगिता में भाग
धार.
सोमवार वर्तमान कोरोना काल में लॉकडाउन की परिस्थती में जहां सब लोग अपने घरों में सुरक्षा की दृष्टि से बंद थे। इसी बीच संस्कार भारती धार इकाई द्वारा चित्रकारों को अपने विचारों को रंग-तुलिका के माध्यम से अंकित करने का अवसर प्रदान करते हुए एक राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाईन चित्रकला प्रतियोगिता का चार आयु वर्ग में आयोजन किया गया था। प्रथम आयु वर्ग 5 से 10 वर्ष का था, जिसका विषय प्रकृति वर्तमान कोरोना काल में द्वितीय आयु वर्ग 11 से 16 वर्ष जिसका विषय अपना शहर वर्तमान कोरोना काल में, तृतीय आयु वर्ग 17 से 25 वर्ष पृथ्वी वर्तमान कोरोना काल में और चतुर्थ आयु वर्ग 26 वर्ष से अधिक में विषय आपके आस पास कोरोना काल में था।
अंतराप्ट्रीय चित्रकार एवं कार्यक्रम संयोजक अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उडि़सा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, गुजरात, बिहार, त्रिपुरा, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, असम, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक आदि राज्यों से 500 से अधिक हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वर्तमान कोरोना काल को अपने कला के नजरिए से चित्रों में चित्रण कर समाज के सामने प्रस्तुत किया।
पुरस्कृत चित्रों में प्रथम आयु वर्ग में आशीर्वाद दास उडि़सा प्रथम, आयुष मोहपात्रा उडि़सा द्वितीय, ईशा अष्विन डफाल महाराष्ट्र रही। द्वितीय आयु वर्ग में काश्यपी कोले पश्चिम बंगाल प्रथम, अनन्या मिश्रा उत्तरप्रदेश द्वितीय, रॉम्यादीप विद्या पष्चिम बंगाल तृतीय रही। तृतीय आयु वर्ग में सुनिल सहगल बिहार प्रथम, आशीष जडिय़ा मध्यप्रदेश द्वितीय, पराग कोठारी राजस्थान तृतीय रहे। चतुर्थ वर्ग में राजीव अगरवाल झारखंड प्रथम, जिनत सिद्धिकी उत्तरप्रदेश द्वितीय, मंजु कुमारी उत्तरप्रदेश तृतीय रही।
अध्यक्ष अतुल कालभवर ने सभी प्रतिभागियों का आभार एवं पुरस्कत प्रतिभागियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में चित्रकार प्रणय शर्मा का विशेष योगदान रहा। यह जानकारी संस्था महामंत्री पराग भोसले द्वारा दी गई।