
young girls obscene videos circulated in instagram (Patrika.com)
MP News: धार जिले के टांडा क्षेत्र में तीन युवतियों के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो (obscene videos) बनाने का मामला सामने आया है। युवक ने धोखे से वीडियो बना लिए, फिर इन्हीं वीडियो की मदद से ब्लैकमेल कर संबंध बनाता रहा। उसने दो नाबालिग को भी अपना शिकार बनाया।
सोमवार को आरोपी ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। जिसका पता चलने पर पीड़िता और परिजनों ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना को लेकर लोगों में आकोश है। पुलिस ने आरोपी आकाश (22) पिता मुन्ना मकवाना को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी और परिवार के साथ गुजरात के पोरबंदर में मजदूरी करता है। दुष्कर्म की घटना आरोपी ने अपने गांव लौटने पर की। भगोरिया के समय आरोपी गांव आया था, जहां उसने षड्यंत्र के तहत जान-पहचान वाली युवती से संपर्क किया और उसे अपने जाल में फंसाकर दोस्त के कमरे पर ले गया। यहां दुष्कर्म किया और मोबाइल पर अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी ने धमकी दी कि यह बात अगर किसी को बताई तो मैं तुहारा वीडियो वायरल कर दूंगा। यह घटना 24 फरवरी 2025 की है। पीड़िता डर के कारण चुप रही और परिजनों को भी जानकारी नहीं दी। (MP News)
घटना को लेकर ग्रामीणों में भी आकोश है। पीड़ित युवतियों सहित उनके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आइटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इस घटना के पीछे आरोपी का क्या मकसद था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
आरोपी ने गांव की दो अन्य नाबालिगों का भी शारीरिक शोषण किया। 22 अप्रैल को नाबालिग अपने खेत पर अकेले काम कर रही थी, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस केस में आरोपी ने नाबालिग को ब्लैकमेल करने के लिए उसका वीडियो बना लिया था। आरोपी का तीसरा शिकार गांव की एक अन्य लडक़ी बनी। जिसके साथ आरोपी ने 11 जून को दुष्कर्म किया। उसे भी आरोपी ने धमकी दी थी कि यह बात किसी को बताना मत। कुछ दिनों के लिए आरोपी, पीड़िता को अपने साथ मजदूरी के लिए पोरबंदर भी ले गया था, आरोपी ने मोबाइल में दोनों नाबालिग के वीडियो भी बना रखे थे। (MP News)
आरोपी को गिरतार कर मोबाइल भी जब्त किया है। दो वीडियो में युवतियों के साथ वह दुष्कर्म करते नजर आ रहा है। आरोपी का कोई पुराना रिकॉर्ड नहीं है, पूछताछ कर रहे हैं।- संजय रावत, टीआइ टांडा जिला धार
Published on:
24 Sept 2025 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allधार
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
