30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गणेशजी को कर सकते हैं ये काम नाराज, बुधवार को ये करना पड़ सकता है भारी

Budhvar Tips: भगवान श्री गणेशजी को बुधवार का दिन समर्पित है। श्री गणेश को बुद्धि का देव माना जाता है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 15 Feb 2022, 5:32 PM IST

shree Ganesh for Wednesday

shree Ganesh for Wednesday

Budhvar Tips: हिंदू धर्म में श्री गणेशजी को प्रथम पूज्य देव माना गया है। वहीं आदि पंच देवों में भी भगवान श्री गणेशजी एक प्रमुख देव हैं। साप्ताहिक दिनों में जहां हर दिन किसी न किसी एक देव को समर्पित माना गया है, वहीं भगवान श्री गणेशजी को बुधवार का दिन समर्पित है।

जानकारों के अनुसार बुधवार का दिन भगवान श्री गणेशजी को समर्पित होने के चलते इस दिन श्री गणेशजी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार बुद्धि के दाता गणपति की सच्ची श्रद्धा से पूजा करने वाले भक्तों से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। जिसके बाद वे अपने भक्तों के सभी दुख-संकट हर लेते हैं, इसी कारण इन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार गणेश जी को प्रसन्न करने व उनकी कृपा पाने के लिए बुधवार को कई तरीके बताए गए हैं। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी ऐसे बहुत से कार्यों का वर्णन है, जो बुधवार के दिन भूलकर भी नहीं किए जाने चाहिए। कहा जाता है कि यदि ये काम आप गलती से भी बुधवार के करते हैं, तो इनसे गणेश जी अप्रसन्न हो जाते हैं, जिसके कारण आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

Must Read- 2022 में गणेश चतुर्थी कब है? जानें शुभ मुहूर्त और कब क्या करें

इन कार्यों को भूलकर भी न करें बुधवार के दिन (Never Do These Things On Wednesday)

- धार्मिक मान्यता के अनुसार बुधवार को हरी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए, इसके स्थान पर बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।

Must read-श्री गणेश के ये 32 मंगलकारी रूप, जो करते हैं समस्त संकटों का नाश

- वहीं शास्त्रों में अन्न, जल दान करने का उल्लेख मिलता है। माना जाता है कि दान के समय मन में जरा सा भी अंहकार गणेश जी की अप्रसन्नता का कारण बनता है। इसके अलावा इस दिन भूलकर भी किन्नरों का अपमान नहीं करना चाहिए। मान्यता के अनुसार इस दिन किन्नरों को श्रृंगार से संबंधित चीजें देना भी शुभ होता है।

- वहीं यदि किसी बुधवार को पुष्य नक्षत्र योग है तो उस दिन शुभ कार्य की मनाही होती है।

Must Read-बुधवार के दिन ऐसे करें मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा

- भूलकर भी इस दिन पान का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से धन की हानि होती है।

Must Read- श्री गणेश को ऐसे करें प्रसन्न और पाएं मनचाहा आशीर्वाद

- धार्मिक मान्यता के अनुसार बुधवार के दिन उत्तर-पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन इन दिशाओं में दिशाशूल होता है। ऐसे में यदि किसी बहुत ही जरूरी कार्य से इस दिशा में जाना पड़े तो धनिया खाने के बाद ही यात्रा करें।