
लॉकडाउन में घर बैठें ऐसे पाएं साईं बाबा की असीम कृपा, होगी हर इच्छा पूरी
वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण पूरी दुनिया में लॉकडाउन चल रहा है ऐसे में गुरुवार के दिन साईं बाबा के दरबार मंदिर में न जाकर अपने घर पर ही ऐसे करें साईंनाथ को प्रसन्न करने के लिए ये काम। घर पर ही किए गए साईं बाबा के निमित्त इस काम से साईंबाबा की असीम कृपा बरसने लगेगी।
इस गुरुवार को संकल्प लेकर पूरे दिन उपवास रखें। गुरुवार के दिन शाम के निमित्ति अपने घर के पूजा स्थल में ही विधिवत पूजन के बाद एक 11 मुख वाला दीपक जलाकर बाबा के सामने रख दें और 3 बार श्री साई चालीसा का पाठ करें। ऐसा कहा जाता है कि साई बाबा का व्रत एक बार शुरू करने के बाद लगातार 9 गुरुवार तक करने से सभी तरह की कामनाएं पूरी हो जाती है।
गुरुवार के दिन सुबह जल्दी उठाकर स्नान करने के बाद साईं बाबा की फोटो या मूर्ति की पूजा करें। पूजा करते वक्त साईंबाबा की मूर्ति या फोटों के नीचे पीले रंग का वस्त्र बिछाकर पीले फूलों की माला चढाएं। साईं बाबा की फोटो या मूर्ति को शुद्ध चंदन का तिलक लगाएं। बाबा के सामने घी का दीपक जलाकर साई व्रत की कथा पढ़ने के बाद साईं बाबा के मंत्र का 108 बार जप करें।
साई नाथ को भोग लगाने के लिए बेसन के लड्डू या फिर किसी भी शुद्ध मावे की मिठाई का प्रयोग करे और भोग लगाने के बाद उसी भोग को घर के सभी लोगों में प्रसाद रूप में बांट दें। व्रत में फलाहार ग्रहण करें लेकिन व्रत में नमक से बने पकवान ना खायें।
गुरूवार का व्रत पूरा होने के बाद गरीब, असहाय लोगों को भोजन अवश्य करावें, ऐसा करने बाबा की कृपा तुरंत करें।
*************
Updated on:
13 May 2020 02:57 pm
Published on:
13 May 2020 02:57 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
