4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिविर में 102 ने किया रक्तदान

धौलपुर. अर्पण ब्लड बैंक में रोटरी क्लब एवं एक्सप्रेस क्लब व रिनी हॉस्पिटल की सहभागिता से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर के प्राचार्य कर्नल नीलेश इंगले रहे। इंगले रक्तदान के महत्व को बताते हुए कहा कि रक्तदान करने से हम हजारों लोगों के जीवन को बचाकर सच्चे अर्थों में समाज सेवा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दिया गया खून हजारों लोगों के जीवन को न केवल सुरक्षित करता है

2 min read
Google source verification
dholpur news dholpur

शिविर में 102 ने किया रक्तदान

शिविर में 102 ने किया रक्तदान
धौलपुर. अर्पण ब्लड बैंक में रोटरी क्लब एवं एक्सप्रेस क्लब व रिनी हॉस्पिटल की सहभागिता से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर के प्राचार्य कर्नल नीलेश इंगले रहे। इंगले रक्तदान के महत्व को बताते हुए कहा कि रक्तदान करने से हम हजारों लोगों के जीवन को बचाकर सच्चे अर्थों में समाज सेवा कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दिया गया खून हजारों लोगों के जीवन को न केवल सुरक्षित करता है बल्कि खून के अभाव में दम तोड़ती जिंदगियों को भी जिंदा रखने में मददगार होता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब के प्रांतीय चेयरमेन विमल भार्गव रहे। अध्यक्षता रोटरी क्लब के उप प्रांतपाल रोहिल सरीन ने की। रोटरी क्लब के प्रांतीय चेयरमेन डॉ. निखिल अग्रवाल ने कहा कहा कि क्लब के सदस्यों ने मेहनत करके इस शिविर में रक्तदान करने के लिए जिन लोगों को प्रेरित किया है यह कड़ी आगे भी बढ़ती रहेगी और इस तरह क्लब के सदस्य समाजसेवा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर सकेंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष रितेश शमा, गौरव गर्ग, अतुल कुमार भार्गव, अभिनव बेरी, उपेंद्र दत्त शर्मा, डॉ. नरेश शर्मा, डॉ. अनिल बंसल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कैंप में रोटरी क्लब के सदस्यों के अलावा अन्य रक्तदाताओं द्वारा बढ़चढ़कर हिस्सा लेने पर प्रशंसा की। सचिव डॉ. रेनू निखिल अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। एक्सप्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव ने कहा कि आज के शिविर में कई युवाओं ने प्रथम बार रक्तदान किया है वह सराहनीय है। अंत में रोटरी क्लब के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया। शिविर में 102 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया है। वहीं 21 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया है। कार्यक्रम का संचालन रंजीत दिवाकर एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर डॉ. चित्रा बंसल, जितेंद्र सिंह रजौरिया, डॉ. आशीष शर्मा, आदर्श त्यागी, प्रिया त्यागी, दीपक चाहर, आलोक मोदी, सरदार कमलजीत सिंह, अब्दुल्ला खान, राहुल गोयल, चन्द्रमोहन त्रिवेदी, राहुल राना, गौरव शुक्ला, मोहन वर्मा, पिंटू खान, राजेश जैन, माता प्रसाद टाइगर, रवि शिवहरे, संजय अग्रोहा, गिन्नी कंग, मोहसिन खान, सुबोध जैन, अमजद खान, अजय सिंह चौधरी, जावेद बेग, अमन भार्गव, शिवांगी रावत, ऋतिक वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, अजय अग्रवाल, महेन्द्र सिंह कुशवाह, संतराम शर्मा, नमन बंसल सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।
एक ही परिवार के चार बहन भाइयों ने किया रक्तदान
शिविर में एक ही परिवार के चार बहन भाइयों ने रक्तदान किया। उल्लेखनीय है कि रोटरी क्लब द्वारा आयोजित इस शिविर में समाज के हर तबके से रक्तदान करने की अपील की गई थी। जिससे प्रेरित होकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धौलपुर में कार्यरत वरिष्ठ कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय के दोनों रोहित उपाध्याय, विशाल उपाध्याय, पुत्री दीक्षा उपाध्याय एवं उनके बड़े भाई के पुत्र सुबोध उपाध्याय ने एक साथ रक्तदान किया।