5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारात में महिलाओं से अभद्रता पर चाकूबाजी, तीन अस्पताल पहुंचे दो की हालत गंभीर

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Wedding

धौलपुर।

बारात में नाच गाने के दौरान दो पक्षों में मामूली बात पर क्या विवाद हुआ कि एक पक्ष के तीन युवकों ने दूसरे पक्ष के तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। दो युवकों के पेट पर चाकू से वार कर दिए और तीसरे की पीठ पर चाकू मार दिया। उसके बाद खून से सनी हालत में तीनों को छोडक़र फरार हो गए। अन्य बारातियों ने उन्हें संभाला और बाद में पुलिस को सूचना दी। घटना धौलपुर जिले की है।

पुलिस ने बताया कि छापर मौहल्ला निवासी गोविंदा और उसके साथियों ने तीनों युवकों को चाकू मारा। छापर मौहल्ला निवासी हरजीत अपने साथी संजय, ओमवीर और अन्य के साथ साथी सतीश की बारात में गए थे। बारात में गोविंदा और उसके कुछ साथी महिलाओं से अभद्रता कर रहे थे साथ ही गाली गलौच कर रहे थे। हरजीत ने उनको मना किया तो दोनो में कहासुनी हो गई। गोविंदा ने हरजीत को बाहर बुलाया और साथ ले गया। थोड़ी दूर जाकर अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया। दोनों ने हरजीत के हाथ पकड़ लिए और गोविंदा ने हरजीत को चाकू मार दिया। साथी योगेश उसे तलाशता आया और बचाने के लिए दौड़ा तो उसके पेट में भी गोविंदा ने चाकू मार दिए। एक अन्य साथी दोनो को देखने आया और डर कर भागने लगा तो उसकी पीठ पर भी चाकू मार दिया गया। देर रात ही हरजीत और योगेश को जयपुर रेफर कर दिया गया है। दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है।