4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धौलपुर में खूनी संघर्ष में चार जनों की मौत, 10 जने घायल

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
Firing

धौलपुर। सदर थाना क्षेत्र के गांव मियाकापुरा में गुरुवार सुबह हुए खूनी संघर्ष में चार जनों की मौत हो गई, जबकि 10 जने घायल हो गए। इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में अभी दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं अन्य का उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची सदर, कोतवाली तथा निहालगंज थाना पुलिस ने घायलों का उपचार कराया।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डीडी सिंह, एएसपी राजेन्द्र वर्मा तथा सीओ सिटी सुरेश मीणा भी मौके पर पहुंच गए। मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। वहीं गांव में पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

मृतकों में एक पक्ष का विक्रम सिंह कुशवाह बसई सामंता सरपंच रामादेवी का पति है। वहीं दूसरे पक्ष के मृतकों में पातीराम (40), दीपू (22) तथा रामस्वरुप (65) निवासी मियाकापुरा हैं। वहीं घायलों में एक पक्ष के सरपंच का जेठ उत्तमसिंह तथा दूसरे पक्ष के मोहन, अमरसिंह, गजेन्द्र, अनीता, लक्ष्मी, इन्द्रदेई, मीना, भगवान देई तथा उर्मिला शामिल हैं।

क्या है प्रकरण
घायल उत्तमसिंह ने बताया कि दो-तीन दिन पहले रामस्वरुप तथा उसके रिश्तेदार के मध्य शराब तथा अन्य बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। इस दौरान उसके परिवार का वीरेन्द्र नाम का युवक बीच-बचाव करने गया था। इस पर वीरेन्द्र के साथ मारपीट कर दी। वहीं उसके खिलाफ थाने में परिवाद दे दिया। इस बात को उलाहना देने तथा समझाइश करने के लिए वे गुरुवार सुबह उनके पास गए थे। इस दौरान आरोपित पक्ष ने फायरिंग कर उसके भाई विक्रम की हत्या कर दी। वहीं उसे घायल कर दिया। इसी प्रकार दूसरे पक्ष का आरोप है कि सरपंच के गुट पर उन पर लाठी-डण्डों से वार कर दिया। इससे पातीराम, दीपू तथा रामस्वरुप की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए।

Read More: बांसवाड़ा: मुफ्त की दावत पड़ी महंगी, दूषित भोजन खाने से चौदह जने उल्टी-दस्त के शिकार