4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खौलते दूध में गिरी 7 साल की मासूम,आधा से ज्यादा झुलसा शरीर, परिवार में मचा कोहराम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

धौलपुर

image

Rajesh

Jun 29, 2018

child

धौलपुर

राजस्थान के धौलपुर जिले में दिल - दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बच्ची को घर में खेलना पड़ा भारी पड़ गया। खेल खेल में सात साल की एक बच्ची खौलते दूध के बर्तन में जा गिरी। जिससे मासूम बच्ची बुरी तरह झुलस गई। करीब 60 फीसदी जली हुई अवस्था में परिजन ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर छोटी सी बच्ची का उपचार चल रहा है।

खौलते दूध में गिरी सात साल की बच्ची

पुलिस ने बताया कि बाड़ी थाना इलाके में स्थित सोने का गुर्जा गांव में बीती रात सात साल की शिवानी घर पर खेल रही थी। घर के उसी कमरे में दूध गर्म हो रहा था। फिर दूध को उबालने के बाद उसी कमरे में रख दिया गया था। इसी दौरान शिवानी खेलते हुए वहां आई और अचानक दूध से भरे बर्तन में जा गिरी। जिसके दौरान उसका हाथ, पैर और चेहरा गर्म दूध से झुलस गया।

READ: तेज रफ़्तार वाहन ने ऐसे सुलाया 7 व्यक्तियों को मौत की नींद, हादसे का दर्दनाक मंजर देख दहल उठे लोग

बच्ची की चीख पुकार सुनकर तुरंत घरवाले उस कमरे में पहुंचे। तो उन्होंने देखा की उनकी बच्ची बुरी तरह से झुलस चुकी है। फिर परिजनों ने तुरंत बिना देरी किए बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि बच्ची करीब साठ प्रतिशत तक झुलसी बताई जा रही है। गौतलब है की पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है। जहां खेल-खेल में मासूमों के साथ बड़ी घटना घट जाती है। हालांकि ऐसे ममलों में परिवार वालों को भी थोड़ी सावधानी रखनी होगी।

READ: राजस्थान में देर रात मूसलाधार बारिश, भारी बारिश से कई जिले बेहाल, अगले 24 घंटो में भारी बारिश की चेतावनी
READ: गजेंद्रसिंह शेखावत को प्रदेशाध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर वसुंधरा राजे के मंत्री पुत्र की टिप्पणी चर्चा में! पढ़े रिपोर्ट