30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धौलपुर सीट से भाजपा और बसपा प्रत्याशियोंं भरे पर्चे, बाड़ी से विधायक मलिंगा भरे दो पर्चे

धौलपुर. जिले में चार विधानसभा सीटों पर आठ प्रत्याशियों की ओर से 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन दाखिल के चलते मुख्यालय स्थित जिला कलक्ट्रेट पर खासी गहमा-गहमी रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 4 Nov 2023, 4:38 PM IST

BJP and BSP candidates filed papers from Dholpur seat, MLA Malinga filed two papers from Bari

धौलपुर सीट से भाजपा और बसपा प्रत्याशियोंं भरे पर्चे, बाड़ी से विधायक मलिंगा भरे दो पर्चे

धौलपुर. जिले में चार विधानसभा सीटों पर आठ प्रत्याशियों की ओर से 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन दाखिल के चलते मुख्यालय स्थित जिला कलक्ट्रेट पर खासी गहमा-गहमी रही। वहीं, प्रत्याशियों ने शहर में रोड शो कर अपना दमखम दिखाया। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रामवीर ने एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक नामांकन, बाड़ी विधानसभा से गिर्राज सिंह मलिंगा ने निर्दलीय और इण्डियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दो नामांकन ने दाखिल किए।

हालांकि, विधायक मलिंगा को अभी तक कांग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट की घोषणा नहीं हुई है। इसी तरह बाड़ी सीट से रम्बो कुमारी ने राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दो नामांकन दाखिल हुए। वहीं, धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से शिवचरण सिंह कुशवाहा ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में एक नामांकन पत्र, मीनाक्षी शर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक नामांकन पत्र, रीतेश शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप मे दो नामांकन पर्चा दाखिल किए। इसी तरह राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से महावीर त्यागी तथा भवंरपाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया।

बसपा प्रत्याशी ने शहर में निकाला रोड शो

धौलपुर विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी रीतेश शर्मा ने सैकड़ों समर्थकों के शहर के प्रमुख मार्गों से रोड शो निकाला और जिला कलक्ट्रेट में आरओ कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इससे पहले जगन चौराहे से रोड शो शुरू हुआ तो सराय गजरा रोड, लाल बाजार, पैलेस रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने उनका माला पहना कर स्वागत किया। पर्चा दाखिल करने के बाद मित्तल कॉलोनी में नुक्कड़ सभा करते हुए कहा कि अब दस साल के कुशासन को खत्म करने का समय आ गया है। उन्होंने भ्रष्टाचार की जड़ों को उखाड़ फेंकने का भी आह्वान किया। इस मौके पर मां मीनाक्षी शर्मा समेत अन्य परिजन मौजूद रहे।

डॉ.कुशवाहा ने सबसे पहले जमा कराया नामांकन

धौलपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ.शिवचरण कुशवाहा सबसे पहले नामांकन दाखिल करने वालों में रहे। वह सांसद डॉ.मनोज राजौरिया, उत्तराखण्ड सरकार में मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व सांसद रामस्वरुप कोली व भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र पाराशर के साथ यहां रिर्टर्निंग अधिकारी के कक्ष में पहुंचे और आरओ मनीष कुमार को नामांकन जमा कराया। इसके बाद डॉ.कुशवाहा ने पैलेस रोड स्थित एक मैरिज होम में सभा की और अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। सभा के बाद समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी ने शहर में गुरुद्वारा रोड से रोड शो निकाला जो घंटाघर रोड, हरदेव नगर, लालबाजार, संतर रोड हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुआ।

विधायक मलिंगा ने किया शक्ति प्रदर्शन

बाड़ी. बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने भीसमर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। हालांकि, विधायक मलिंगा का टिकट अभी कांग्रेस की प्रत्याशियों की घोषित हो चुकी सूची में नाम नहीं आया है। विधायक ने कहा कि आला नेताओं ने उन्हें टिकट देने का भरोसा जताया है। मलिंगा ने दो अलग-अलग नामांकन दाखिल किए। जिसमें एक कांग्रेस के सिंबल पर तो दूसरा निर्दलीय के रूप में भरा। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक में कोई गलती हो जाए तो नामांकन रद्द होने की स्थिति में दूसरे से चुनाव लड़ जा सकेगा। विधायक ने कस्बे में शक्ति प्रदर्शन करते हुए जन समूह के साथ मुख्य बाजारों से होते हुए आरओ कार्यालय पर्चा दाखिल करने पहुंचे।