
BJP's rebel MLA Shobharani Kushwaha wins from Dholpur by 16789 votes
धौलपुर सीट से INC के शोभारानी कुशवाह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी BSP के Ritesh Sharma को 16789 मतों से हराया। आपको बता दें कि शोभारानी कुशवाह को भाजपा ने क्रॉस वोटिंग के चलते सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पार्टी ने उन्हें नोटिस भेजकर 7 दिनों के भीतर जवाब मांगा है कि शोभारानी कुशवाह बताएं कि उन्हें क्यों ना निष्कासित किया जाए। वहीं पार्टी के इस एक्शन के बाद शोभारानी के भी बगावती स्वर सामने आने लगे हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा छोड़ दी थी. शोभारानी ने भाजपा के बड़े नेताओं पर वादाखिलाफी के भी आरोप भी लगाए थे .
धौलपुर जिले की धौलपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की दो बार की विधायक शोभारानी कुशवाह ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी और दो बार की बीजेपी विधायक शोभारानी कुशवाह अबकी बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और बड़े अंतर से जीत हासिल की।
गौरतलब है कि शोभारानी कुशवाह के पति बनवारी लाल कुशवाह ने 2013 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की टिकट पर धौलपुर विधानसभा से प्रतिष्ठान प्राप्त करते हुए भाग लिया और विधायक बने। लेकिन उन्हें सीआईडी सीबी ने नरेश कुशवाह की हत्या करने के आरोप में 14 अक्टूबर 2014 को गिरफ्तार किया। धौलपुर न्यायालय ने 13 दिसंबर 2016 को उन्हें दोषी मानकर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनाने के बाद राजस्थान विधानसभा ने उनकी सदस्यता को निरस्त कर दिया और धौलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का आयोजन किया गया।
Updated on:
03 Dec 2023 03:23 pm
Published on:
03 Dec 2023 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
