
Imd system
धौलपुर।
राजस्थान के धौलपुर जिले के बसेड़ी क्षेत्र के काकोर गांव में अचानक बम मिलने की अफवाह से ग्रामीण इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना जब नादनपुर पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुंची।
इस दौरान पुलिस ने भी सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों को 2 किलोमीटर तक दूर रहने की हिदायत दे डाली। जिससे ग्रामीणों में और ज्यादा अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं पुलिस ने बसेड़ी थाना पुलिस से संपर्क किया। इस दौरान बसेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच की तो सामने आया कि संदिग्ध वस्तु बम नहीं है बल्कि मौसम विज्ञान विभाग के जीपीएस रेडियो सिस्टम है। वहीं खेत में पड़े मौसम विज्ञान विभाग के जीपीएस रेडियो साउंड को डिस्कनेक्ट कर थाने ले आए। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के काकोर तथा धनस का पुरा गांव के बीच एक खेत में बम पड़े होने की सूचना ग्रामीणों के बीच से फैलने लगी। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने नादनपुर थाना पुलिस को दी सूचना पर पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंची। लेकिन दूर से ही खेत में पड़े उपकरण को देख कर गांव वालों को दूर रहने की हिदायत दी।
वहां मौजूद ग्रामीणों से पुलिस ने कहा के मामले की उच्च अधिकारियों को सूचना देकर कार्रवाई करेंगे। जब तक आप इससे 2 किलोमीटर तक दूर रहें। फिर क्या था ग्रामीणों के हाथ पैर फूल गए और वहां से दूर-दूर जाकर बैठ गए।
पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने देखा तो मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जानकारी जुटाने के लिए जीपीएस रेडियो साउंड गुब्बारे के माध्यम से भेज रखा था |जो किसी कारण से खेत में गिर गया। पुलिस ने जीपीएस रेडियो साउंड को डिस्कनेक्ट करते हुए कब्जे में लेकर थाने ले आए।
पड़ोसी देश से तनाव के चलते बढ़ी चिंता
पिछले दिनों बम विस्फोट में 40 जवान शहीद हो गए थे, उसके बाद भारतीय सेना की ओर से आतंकवादियों खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जो तनाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे हालातों में जब ग्रामीण क्षेत्र में बम की अफवाह फैली तो लोग दहशत में आ गए और गांव को छोड़कर दूर दूर खेतों में जाकर बैठ गए।
Published on:
12 Mar 2019 06:23 pm
