4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई-भतीजे ने की महिला की हत्या

कौलारी पुलिस थाना इलाके के उत्तर प्रदेशसीमा के निकट 6 0 वर्षीय महिला के मिले शव की शिनाख्त हो चुकी है।
less than 1 minute read
Google source verification
dholpur news dholpur

भाई-भतीजे ने की महिला की हत्या

भाई-भतीजे ने की महिला की हत्या
-पति ने लगाया हत्या का आरोप
बसई नवाब. कौलारी पुलिस थाना इलाके के उत्तर प्रदेशसीमा के निकट 6 0 वर्षीय महिला के मिले शव की शिनाख्त हो चुकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। मुकदमा दर्ज कर जाच शुरू कर दी गई है। उधर महिला के पति ने हत्या का आरोप लगाया है।
थाना प्रभारी रामकेश मीणा ने बताया कि 18 जनवरी को बसई नबाव पुलिस चौकी के नजदीक सरसों के खेत में 6 0 बर्षीय महिला का शव मिला था। महिला के शरीर पर चोटों के निशान भी थे। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर बसई नबाव की सीएचसी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया। घटना में मृतका की शिनाख्त सरबती पत्नी निबोहि लाल निबासी सौन थाना खेरागढ़, जिला आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतका का पीहर कौलारी थाना क्षेत्र के निधेरा कला गांव में है एवं अपनी ससुराल सोन गांव से अपने चचेरे भाई के भतीजे के जन्मदिन के कार्यक्रम में कासिमपुर, धौलपुर में जन्मदिन में आई थी। शामिल होकर वहां से मृतक महिला का भाई दाताराम अपनी बहन को गांव निधैरा कला थाना कौलारी को लेकर आया था। वहां से भाई के लड़के ने महिला को वापिस सोन गांव के लिए बदरका से टैंपू में बिठाया। लेकिन मृतक महिला का शव पुलिस चौकी के समीप सरसों के खेत में लावारिस अवस्था में मिला था। मामला प्रथम अनुसंधान में हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
पति ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका के पति निवोही लाल ने पुलिस थाने में दी तहरीर में लक्ष्मीकांत, दीपू,सुनील पुत्र दाताराम के द्वारा हत्या करने का आरोप लगाया है।