30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंबल नदी के किनारे से विस्थापित होगा सरमथुरा का चंद्रपुर गांव

- राष्ट्रीय चंबल घडिय़ाल अभयारण्य   National Chambal Crocodile Sanctuary news dholpur: धौलपुर. राष्ट्रीय चम्बल घडिय़ाल क्षेत्र के चन्द्रपुर गांव के लोगों से सहमति लेने के पश्चात् विस्थापन एवं पुनर्वास पर चर्चा के लिए जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धौलपुर

•

image

Naresh Kumar Lawaniyan

•

Updated: 14 Mar 2023, 4:34 PM IST

Chandrapur village of Sarmathura will be displaced from the banks of Chambal river

चंबल नदी के किनारे से विस्थापित होगा सरमथुरा का चंद्रपुर गांव

चंबल नदी के किनारे से विस्थापित होगा सरमथुरा का चंद्रपुर गांव


- राष्ट्रीय चंबल घडिय़ाल अभयारण्य

National Chambal Crocodile Sanctuary news dholpur: धौलपुर. राष्ट्रीय चम्बल घडिय़ाल क्षेत्र के चन्द्रपुर गांव के लोगों से सहमति लेने के पश्चात् विस्थापन एवं पुनर्वास पर चर्चा के लिए जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपवन संरक्षक राष्ट्रीय चम्बल घडिय़ाल अभयारण्य अनिल कुमार यादव ने बताया कि जंतु-मानव विवाद एवं वन्यजीवों की सुभेद्यता को ध्यान में रखते हुए चंबल नदी के किनारे से चंद्रपुर गांव के लोगों की सहमति के बाद उनका पुनर्वास किया जाना है।

जिला कलक्टर ने उप वन संरक्षक चम्बल घडिय़ाल को निर्देश दिया कि चन्द्रपुर गांव के पास सीमांकन कराएं और ग्रामीणों को इससे अवगत कराएं। बैठक में विस्थापित होने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए भूमि अथवा नकद मुआवजा देने की संभावना पर चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग को प्रभावित लोगों के पशुधन की गणना के निर्देश दिए ताकि क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया हो सके। उपखंडाधिकारी सरमथुरा को विस्थापित लोगों के भू-स्वामित्व रेकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने विस्थापित लोगों की आजीविका के लिए संसाधन एवं अवसर दिलाए जाने की बात की।

बैठक में बताया गया कि मुआवजे एवं क्षतिपूर्ति के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्क को परिवार माना जाएगा। उसे समान नकद मुआवजा अथवा भूमि प्राप्त होगी। जिला कलक्टर ने इस संबंध में सभी हितधारकों को विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, एसडीएम धौलपुर अनूप सिंह, एसडीएम बाड़ी गिरधर सिंह, एसडीम सरमथुरा मनीष कुमार जाटव, जिला वन अधिकारी किशोर गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।