
How BJP Vasundhara Raje Saved Congress Government
BIG Disclosure How BJP Vasundhara Raje Saved Congress Government : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को इस बात का खुलासा कर ही दिया कि उनकी सरकार कैसे और किसकी वजह से बची थी। धौलपुर जिले में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बहुत ही साफ लफ्जों में बताया कि किस तरह से उनकी सरकार गिराने की साजिश रची गई थी। उनकी सरकार को बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल और विधायक शोभारानी ने उनका कैसे साथ दिया।
यह भी पढ़ें : गृहमंत्री अमित शाह बहुत खतरनाक खेल खेलता हैं : CM गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधायक शोभारानी ने जब बहुत बोल्डली उन्होंने हमारा साथ दिया। उन्होंने जब हमारा साथ दिया तो भाजपा वालों की तो हवा ही उड़ गई थी। शोभा रानी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने भी हमारा साथ दिया था। इन्हें मालूम था कि हमारी सरकार गिराने की साजिश हो रही है। यह अलग बात है कि कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक सभा में कहा था कि दूध और नींबू एक साथ नहीं रहते हैं।
शेखावत सरकार को भी गिराने की हुई थी साजिश
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक और राजनीतिक खुलासा करते हुए सभा में कहा कि जब वह प्रदेश कांगेस कमेटी के अध्यक्ष थे उस समय प्रदेश की मौजूदा भैरो सिंह शेखावत की सरकार को भी उनकी सरकार की तरह ही पैसे के दम पर गिराने की साजिश भाजपाईयों ने ही की थी। उनके पास भी लोग आए थे और इसी तरह से पैसा बांटा गया था। जिस तरह से मेरी सरकार गिराने के लिए जुलाई 2020 में पैसा बांटा गया था। गौरतलब है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और 18 अन्य कांग्रेस विधायकों ने जुलाई 2020 में गहलोत के खिलाफ बगावत कर दी थी। करीब महीने भर तक अशोक गहलोत सरकार गिरने का संकट मंडराया था।
भैरो सिंह आपरेशन करा रहे थे,भाजपाई सरकार गिरा रहे थे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री भैरो सिंह शेखावत की स्थित गंभीर थी। वह अमरीका में अपना आपरेशन करा रहे थे। एक के बाद एक लगातार तीन आपरेशन हो चुके थे लेकिन यहां उनकी पार्टी के ही लोग चुनी हुई सरकार को गिराने में लगे थे। उस समय अगर मैं चाहता तो उनके साथ शामिल होकर सरकार गिर सकती थी लेकिन मैने उनका साथ नहीं दिया। षडयंत्र में शामिल लोगों से मैने कहा—भले आदमियों तुम्हारा नेता भैरो सिंह शेखावत मुख्यमंत्री है, मैं प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष हूं। वो बीमार है, अमेरिका के अंदर गया हुआ है और तुम पीछे से षडयंत्र करके सरकार गिरा रहे हो। मैं तुम्हारा साथ नहीं दूंगा।
यह भी पढ़ें : नए जिलों और संभागों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी ये बड़ी सौगात
चुनी सरकार गिराना हमारी परंपरा नहीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने धौलपुर की इस सभा में साफ साफ कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने साफ तौर पर कह दिया कि यह हमारे यहां की कभी परंपरा नहीं रही है कि पैसे के बल पर चुनी हुई सरकार गिरा दी जाए। ये कहा तो उन्होंने क्या गलत कह दिया। ऐसा कहकर उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। उनकी बात शोभारानी ने सुनी। इनकी अंर्तआत्मा ने कहा कि मुझे भी ऐसे लोगों का साथ नहीं देना चाहिए। क्या गलत किया शोभारानी ने और इसलिए आज मेरी सरकार बची है।
राजस्थान की जनता ने दिया साथ
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मैं इस घटना को जिंदगी में कभी भूल नहीं सकता। जो मेरे साथ बीती थी। ये तो प्रदेश वासी मजबूत रहे सजग रहे। विधायकों के पास आमजन के फोन आते थे कि अगर उन्हें 6 महीने अगर होटल में रहना है तो रहो लेकिन सरकार नहीं गिरनी चाहिए। गहलोत ने कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा, चेतन डूडी और दानिश अबरार की तारीफ करते कहा कि सरकार में मंत्री बनने के असली हकदार ये लोग थे, लेकिन वह उन्हें मंत्री के रूप में नियुक्त नहीं कर सके क्योंकि उसके कुछ राजनीतिक कारण थे और वह इसके लिए दुखी महसूस कर रहे हैं।
Published on:
07 May 2023 10:02 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
