5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

..सर्दी का कहर! राजस्थान में यहां कलेक्टर ने जारी किए आदेश, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

..सर्दी का कहर! राजस्थान में यहां कलेक्टर ने जारी किए आदेश, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव
less than 1 minute read
Google source verification
winter

winter

धौलपुर।

प्रदेश में सर्दी का कहर लगातार जारी है। सर्दी के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की सर्दी के चलते कई जगह स्कूलों में छुट्‌टी घोषित कर दी गई है वहीं कई जगह स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।

प्रदेश के धौलपुर जिले में भी शीतलहर चलने से सर्दी का कहर जारी है। ऐसे में धौलपुर जिला कलक्टर ने आदेश जारी कर सरकारी एवं निजी विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। जिले में अब 6 फरवरी से 9 फरवरी तक विद्यालय सुबह 10.30 से संचालित होंगे। कलेक्टर ने ये आदेश कक्षा एक से पांच तक के लिए ही जारी किए हैं।

राजस्थान में फरवरी के पहले सप्ताह में भी सर्दी का सितम जारी है। धौलपुर जिले में में मंगलवार को धूप में तेजी कम रही जिसके चलते तेज सर्दी का अहसास हुआ। मौसम में सुबह से ही ठंडक का अहसास था। सर्दी की तेजी के चलते कोहरा छाया रहा। सुबह तेज सर्दी के कारण लोग अलाव तापते हुए नजर आए।