15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur: सरमथुरा में चेयरमैन पद पर कांग्रेस की दावेदारी, बाड़ेबंदी में 5 बड़े नाम

सरमथुरा नगर पालिका में बोर्ड बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 13 है। कांग्रेस बहुमत में है लेकि 21 सितम्बर को चेयरमैन के लिए होनी वाली वोटिंग से पहले तक वह अपने पार्षदों को सुरक्षित बाड़ेबंदी में रखे हुए हैं।
2 min read
Google source verification
Dholpur news

सरमथुरा. लोगों के साथ देर रात चर्चा करते विधायक।

Dholpur, सरमथुरा नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट जारी हो गया है। सरमथुरा के 25 वार्डों में 15 सीट पर कांग्रेस, 1 पर भाजपा और 9 पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है। सरमथुरा में बोर्ड बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 13 है। कांग्रेस को बहुमत में है लेकि 21 सितम्बर को चेयरमैन के लिए होनी वाली वोटिंग से पहले तक वह अपने पार्षदों को सुरक्षित बाड़ेबंदी में रखे हुए हैं। वहीं, एक और पक्ष निर्दलीय के जरिए घुसपैठ करने के लिए दाव चल रहा है।

सरमथुरा चैयरमैन का पद इस बार ओबीसी महिला के लिए रिजर्व है। अब कांग्रेस पार्टी में चेयरमैन पद के लिए रामकला गुर्जर, गुल्फसा कुरैशी, सरोजए जैतून व उर्मिला कुशवाहा सभी मजबूत दावेदार है। चेयरमैन पद के लिए मुस्लिम समुदाय से जैतून, गुल्फसा कुरैशी है तो गुर्जर समाज की रामकला, माली समाज की उर्मिला व सेन समाज की सरोज चेयरमैन पद की प्रबल दावेदार है। हालांकि निर्दलीय प्रत्याशी वंदना निर्दलीय प्रत्याशियों को साथ लेकर कांग्रेस में सेंध लगाने की फिराक में है। हालांकि, एक समुदाय विशेष की दावेदारी कमजोर पड़ रही है। इसकी वजह वार्ड नंबर 6, 10, 11, 13 व 24 में कांग्रेस प्रत्याशियों की हार बड़ी वजह है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के अन्य दावेदारों के पास निर्दलीय प्रत्याशी भी कब्जे में हैं, जो कांग्रेस में बगावत होने के बाद भी कांग्रेस का चेयरमैन बनाने में सहयोग कर सकते हैं।

जातिवार आंकड़ों में मुस्लिम समुदाय बढ़त में

सरमथुरा नगरपालिका में जातिवार आंकड़े तो मुस्लिम समुदाय के पक्ष में है लेकिन कांग्रेस के चार प्रत्याशी ही चुनाव जीत सके हैं। हालांकि ओबीसी कम्युनिटी से दो प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। वैसे निकाय चुनाव में 5 अग्रवाल, 2 ब्राह्मण, 4 मीणा, 7 मुस्लिम व तेली, 3 जाटव, 1 धोबी, 1 गुर्जर और 2 माली समाज के प्रत्याशी चुनाव जीते हैं।

आधी रात तक चेयरमैन पद पर मंथन

सरमथुरा नगरपालिका चेयरमैन के लिए बसेड़ी विधायक संजय कुमार जाटव रात्रि 01 बजे तक दावेदारों से चर्चा कर आपस में सामंजस्य बिठाने की कोशिश करने में लगे हुए हैं। विधायक किसी भी कम्युनिटी को नाराज करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी नाराज गुट को साधने का प्रयास किया जा रहा है नहीं तो अंतिम समय में कही बाजी पलट नहीं जाए।

बाड़ेबंदी में 15 प्रत्याशी समेत अन्य भी

कांग्रेस को बगावत के डर से सभी 15 प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी में रखे हुए हैं। वहीं, चार निर्दलीय प्रत्याशी भी भूमिगत हैं। सूत्रों के अनुसार यह कांग्रेस के चेयरमैन पद के दावेदारों के संपर्क में होना बताया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा की इकलौती प्रत्याशी प्रीति अग्रवाल बेफ्रिक होकर घूम रही हैं।