
सरमथुरा. शहर में जुलूस निकालते व्यापारी
Dholpur, सरमथुरा. धौलपुर-करौली टाइगर अभ्यारण्य को निरस्त करने के विरोध में आन्दोलन के 32 वें दिन शनिवार को हाइवे सहित शहर में हिंसा व तोडफ़ोड़ के खिलाफ रविवार को व्यापारी वर्ग में आक्रोष भडक़ गया। व्यापारी वर्ग ने बाजार बंद रखने का निर्णय करते हुए उपद्रवियों की गिरफ्तारी, नुकसान की भरपाई तथा व्यापारियों की सुरक्षा की मांग करते हुए विरोध जताया।
अल सुबह ही सैकड़ों व्यापारी कैलामाता मंदिर पर इक_े होकर हिंसा, तोडफ़ोड़ को लेकर नाराजगी जताई। नाराजगी को देखते हुए मीणा समाज जिलाध्यक्ष डॉ.रामस्वरूप मीणा, महामंत्री जगदीश रावत व अमरसिंह मीणा ने कैलामाता मंदिर पर व्यापारी वर्ग से बातचीत करने का प्रयास किया। लेकिन व्यापारी वर्ग ने उनके प्रतिनिधियों से बातचीत नहीं की, जिस पर प्रतिनिधि मंडल को बैरंग लौटना पड़ा। उधर, पुलिस ने एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है।
व्यापारी वर्ग ने बाजार में जुलूस निकालकर उत्पातियों के खिलाफ नारे लगाए और दुकानों को बंद रखने का आह्वान किया। इस दौरान मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी लैब सहित सब्जी की दुकानें भी बंद हो गई। व्यापारी वर्ग में एकता व जेन-जी का समर्थन देख बुजुर्गों सहित मुस्लिम समाज के दुकानदारों ने भी समर्थन दिया और करते हुए जुलूस में शामिल हुए। बाजार बंद करने का निर्णय करने के बाद कैलामाता मंदिर प्रांगण में डीएसपी दुलीचंद गुर्जर, सीआई कैलाश गुर्जर ने व्यापारी वर्ग से बातचीत की और उपद्रवियों की गिरफ्तारी, व्यापारियों की सुरक्षा तथा नुकसान को लेकर आश्वासन दिया। व्यापारी वर्ग ने पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद बाजार खोलने पर राजी हो गए। हालांकि लगातार दूसरे दिन बाजार बंद होने से ग्राहक भी परेशान थे।
मंच की मुनादी से बाजार बंद नहीं करने का निर्णय
आन्दोलनकारियों की ओर से बाजार बंद कराने के लिए तीन.चार दिन में मंच से मुनादी कर दी जाती है। मंच से मुनादी होते ही व्यापारी वर्ग भयभीत होकर दुकानें बंद कर देते हैं। रविवार को व्यापारी वर्ग ने एकजुट होकर मंच से मुनादी होने के बाद बाजार बंद नही करने का निर्णय किया है। व्यापारी वर्ग दुकानें बंद करते करते हताश भी हो चुका है।
पुलिस बल तैनात, 12 उपद्रवी गिरफ्तार
शनिवार को शहर में पथरावए तोडफ़ोड़ व लूटपाट करने के आरोप में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक धौलपुर व करौली जिले के निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों की सुरक्षा में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि शनिवार को शहर में हुई हिंसा औश्र तोडफ़ोड़ को लेकर चार अलग अलग मुकदमे हुए हैं।
Updated on:
13 Sept 2026 07:36 pm
Published on:
13 Sept 2026 07:36 pm
