5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े कट्टे के बट से हमला कर लूट भागे मोबाइल व नकदी

निहालगंज थाना इलाके चौपड़ा मंदिर से समीप बुधवार दिनदहाड़े राहगीर युवक पर देशी कट्टे के बट से हमला
less than 1 minute read
Google source verification
dholpur news dholpur

दिनदहाड़े कट्टे के बट से हमला कर लूट भागे मोबाइल व नकदी

दिनदहाड़े कट्टे के बट से हमला कर लूट भागे मोबाइल व नकदी
-निहालगंज थाना इलाके की घटना
धौलपुर. निहालगंज थाना इलाके चौपड़ा मंदिर से समीप बुधवार दिनदहाड़े राहगीर युवक पर देशी कट्टे के बट से हमला करके मोबाइल व नकदी लूट ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल के बाद पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार निहालगंज थाना इलाके के शिवनगर निवासी वसीम अहमद ने दर्ज मामले में आरोप लगाया है कि वह बुधवार नेशनल हाइवे से अपने घर चौपड़ा मंदिर होकर सुबह करीब सवा दस बजे जा रहा था। रास्ते में बर्फ फैक्ट्री के पास एक बाइक पर सवार होकर तीन व्यक्ति आए और इनमें से दो युवकों ने पीडि़त युवक का हाथ पकड़ लिया मोबाइल छीनने की कोशिश की। इस दौरान विरोध किए जाने पर बाइक सवार एक युवक ने देशी कट्टे के बट से सिर पर 8-10 वार किए, इस दौरान पीडि़त के घायल हो जाने पर बाइक सवार मोबाइल व नौ हजार रूपए की नकदी छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना अपने परिजन को दी, परिजन ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपितों को चिन्हित करने के प्रयास शुरू कर दिए है।