6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संदिग्धावस्था में युवक की मौत, शरीर पर मिले जले हुए निशान

सदर थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में मंगलवार दोपहर खेतों पर पोखर किनारे एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
dholpur news dholpur

संदिग्धावस्था में युवक की मौत, शरीर पर मिले जले हुए निशान

संदिग्धावस्था में युवक की मौत, शरीर पर मिले जले हुए निशान
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
सदर थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव का मामला
धौलपुर. सदर थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव में मंगलवार दोपहर खेतों पर पोखर किनारे एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। शव के शरीर पर कई जगह जलने के निशान मिले हैं। इससे पुलिस भी मामले को संदिग्ध मान रही है, वहीं परिजनों ने युवक के साथियों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को राजकीय सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।
सदर थाना के उप निरीक्षक ने बताया कि दोपहर में सूचना मिली थी कि रूपसपुर गांव में पोखर किनारे युवक कृष्णमुरारी (३०) पुत्र सालिकराम कुशवाह का शव पड़ा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। शरीर पर कुछ जगह जलने के निशान हैं। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। परिजनों की ओर से एफआईआर मिलने के आधार पर जांच की जाएगी।
इधर मृतक के चाचा दीवारीलाल ने बताया कि कृष्ण मुरारी मंगलवार सुबह खेतों पर क्रेशर पर कार्य कर रहे श्रमिकों व बटाईदार को आठ हजार रुपए देने के लिए गया था। इस दौरान वहां पर कुछ लोग पोखर के पास ही मछली पकड़ रहे थे। वह भी उनके पास बैठा हुआ था। दोपहर करीब १२ बजे उनके घर की महिला खेतों पर गई तो कृष्ण मुरारी मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। उसने सूचना दी, तब जाकर परिजन खेतों पर पहुंचे। उन्होंने साथियों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। बाद में पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।