
कौलारी। बुधवार शाम को धौलपुर में आए तेज अंधड़ से 10 लोगों की मौत हो गई व 45 घायल हो गए। मौसम विभाग की फिर से तूफान आने की चेतावनी को देखते हुए थाना क्षेत्र के गांव कुरैंदा में ग्रामीण अपने निजी स्तर पर बचने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसा ही एक नया तरीका देखने को मिला है।
कौलारी कस्बे की ग्राम पंचायत कुरैदा में ग्रामीण बच्चू सिंह, हरिओम जाटव, बाबू, बिजेन्द्र सिंह, टोली राम जाटव, सुरेश चन्द, देविया जाटव, आदि ने बताया कि अंधड़ से बचने के लिए उन्होंने चार फीड़ चौड़ा, छह फीट लम्बे व चार फीट गहराई नाप के आधा दर्जन से अधिक खुली जगह (खेतों) में गड्ढे खोद लिए हैं, जिनको तख्ता व मिट्टी डाल कर ढक दिया जाएगा। जिसमे आंधी तूफान आने पर छोटे बच्चो को सुरक्षित बिठा देंगे।
जिले में फिर तूफान की आशंका, सतर्क रहें लोग
जिले में फिर से तूफान की आशंका जताई है। इसे लेकर मौसम विभाग की सूचना पर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। एडीएम रहफूल सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में आए तूफान से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। मौसम विभाग ने रविवार को फिर से जिले तूफाने आने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर आमजन को विभिन्न माध्यमों से सुरक्षित रखने के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
एडीएम ने बताया कि तूफान आने के समय वाहन ना चलाएं, पेड़, बिजली खंभा, होर्डिंग, जर्जर मकान के आसपास खड़े ना हो, सुरक्षित स्थान पर रहे, भवनकी हालत अच्छी हो तो घर के बाहर ना निकलें, रोशनी व पानी की पर्याप्त व्यवस्था कर के रखें, कोई भी अप्रिय घटना होने पर पुलिस व प्रशासन को सूचना दें, सरकारी मदद नहीं पहुंचने तक आपस में मदद करें।
Published on:
05 May 2018 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
