बता दें कि आमेर के नई माता मंदिर के पास सुनसान जगह गुरुवार शाम सूटकेस में जिस युवक का शव मिला था उसकी फिरौती के लिए कुछ घंटे पहले नृशंस हत्या की गई थी। हत्या से पहले बुधवार शाम उसको फोन करके घर से बुलाया और बजाज नगर इलाके में एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा गया। उसे चाकू से गोदा, टूटी बोतल घुसाई, घुटनों पर वार किए।