
धौलपुर। बसेड़ी तहसील के गांव लेबड़ापुरा में गत दिनों हुए अग्निकाण्ड कई परिवार उजड़ गए। इसमें इन परिवारों का सामान जल गया और उनके पास खाने के लिए एक दाना तक नहीं बचा था। इसमें केदार कुशवाह का भी परिवार था, उसके ऊपर तो मानों पहाड़ सा आ गिरा।
उसकी दो पुत्रियों की शादी 11 मई काे होनी थी, लेकिन अग्निकाण्ड में परिवार के अरमानों पर पानी फेर दिया। बेटियों की शादी के लिए जोडक़र रखा सामान इस अग्निकाण्ड की भेंट चढ़ गया।
ग्रामीण और समाज ने परिवार का सहयोग किया
परिवार उदास हो गया और शादी नजदीक देख उनके समझ में कुछ नहीं आ रहा था। परिवार की स्थिति को जानकारी हुई तो ग्रामीण और समाज ने परिवार का सहयोग किया।
अग्निकाण्ड पीडि़तों को सांत्वना देने गांव पहुुंची मुख्यमंत्री ने भी परिवार को मदद का भरोसा दिया। केदार की पुत्री पुष्पा और पिंकी का सोमवार को हुए लग्न कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढक़र सहयोग किया।
मदद को देख केदार अपने आंसू नहीं रोक पाया
लोगों के सहयोग को देख केदार अग्निकाण्ड में मिले दर्द को भूल गया। लोगों की मदद को देख केदार अपने आंसू नहीं रोक पाया। वहीं, परिवार के अन्य सदस्यों पर छाई उदासी खुशी में बदल गई।
केदार कुशवाहा ने बताया कि 2 मई को अंधड़ में लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण, फर्नीचर, कूलर व अन्य घेरलू सामान जलकर राख हो गया। अग्निकाण्ड की खबर सुनकर उनके समधी रामपाल सिंह कुशवाह उनके घर पहुंचे।
समधी ने कहा, आप बेफ्रिक होकर शादी करें
उन्होंने कहा कि आग में भले ही सबकुछ जल गया हो, आप चिंता ना करें आपकी बेटियों की शादी 11 मई को उनके पुत्रों के साथ होगी। समधी ने कहा कि आप बेफ्रिक होकर शादी करें।
Published on:
09 May 2018 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allधौलपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
