16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dholpur News: धौलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7 दिन पूर्व फायरिंग की घटना के आरोपियों को किया गिरफ्तार

धौलपुर पुलिस ने नकाब पोश बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात के समय उपयोग में ली बाइक एवं एक कट्टा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस को जब्त किया है।

2 min read
Google source verification
dholpur news

(फोटो- मृदुल कच्छावा फेसबुक अकाउंट)

धौलपुर जिले के भुसावर कस्बा छोकरबाड़ा कलां में छह दिन पूर्व अचार भंडार की दुकान पर बैठे दो जनों पर फायरिंग करने के आरोप में शनिवार को खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने नकाब पोश बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात के समय उपयोग में ली बाइक एवं एक कट्टा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस को जब्त किया है।

वैर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि खेड़ली मोड़ थाना इलाके के गांव छोकरबाड़ा कला में 24, की रात को श्री राम अचार भंडार की दुकान पर बैठे दो जनों के ऊपर एक बिना नंबरी बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने अवैध देशी कट्टा से फायर कर दिया जिसमें छोकर बाड़ा कला निवासी देवनारायण जाटव के पैर में गोली लगने से घायल हो गया तथा दूसरा व्यक्ति जान बचाकर भाग गया। खेड़ली मोड़ पुलिस ने अस्पताल में भर्ती गांव छोकरबाड़ा कला निवासी देवनारायण पुत्र चरण सिंह जाटव के पर्चा बयान पर खेड़ली मोड़ थाने में अभियोग दर्ज किया।

फायरिंग की घटना को गंभीर मानते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने वारदात का खुलासा करने के लिए वैर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयनारायण मीणा, वृत्त भुसावर सी ओ धर्मेंद्र शर्मा को एक टीम का गठन करने का निर्देश दिया। भुसावर पुलिस उप अधीक्षक धर्मेंद्र शर्मा ने फायरिंग की घटना का खुलासा करने के लिए एक पुलिस टीम का गठन किया।

पुलिस की टीम में भुसावर थानाधिकारी नरेश शर्मा , खेड़लीमोड़ थानाधिकारी बलराम यादव, खेड़ली मोड़ थाने के ए एएसआइ महेश, कुमार हेड कांस्टेबल भूरी सिंह ,विनीत कुमार, हरि शंकर शर्मा ,कांस्टेबल अमित कुमार, रूप कुमार ,राजकुमार सहित क्यू आर टी टीम को शामिल कर आरोपियों की तलाश में भेजा गया।पुलिस टीम में शामिल , पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए वैज्ञानिक विधि का सहारा लेते हुए खेड़ली मोड़ थाना इलाके के गांव हीगौटा निवासी रचित उर्फ टूटल पुत्र गोपाल जाट तथा भगवान पुर निवासी शनि जाट को बापर्दा गिरफ्तार करते हुए अन्य दो अपचारी बालकों को निरुद्ध किया हैं।

वैर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फायरिंग की घटना से करीबन दस पंद्रह दिन पूर्व गांव छोकर बाड़ा कला निवासी पीड़ित देवनारायण जाटव का गांव छोकर बाड़ा कला के ही एक व्यक्ति अनिल पुत्र अतर सिंह जाति जो उम्र 19 साल व एक विधि से संघर्षरत बालक की आपस में कहासुनी हुई थी जिस पर उक्त व्यक्ति अनिल व नाबालिग द्वारा पीड़ित देव नारायण जाटव को देख लेने की धमकी दी।उसी रंजिश के कारण ही अपचारी बालक से पुलिस ने संपर्क किया गया। बताया गया कि मुलजिम रचित उर्फ टूटल पुत्र गोपाल जाट निवासी हीगोटा एवं शनि जाट भगवानपुर, विधि से संघर्षरत अपचारी बालक ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया।

खेड़ली मोड़ थाना पुलिस ने थाना इलाके के गांव हीगोटा निवासी रचित उर्फ टूटल पुत्र गोपाल जाट, भगवान पुर के शनि जाट को बापर्दा गिरफ्तार करने के अलावा दो अन्य विधि के इस विरुद्ध संघर्षरत अपचारी बालकों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशो के कब्जे से एक कट्टा 315 बोर एक जिंदा कारतूस घटना के समय उपयोग में ली गई बिना नंबरी बाइक को पुलिस ने उनकी निशानदेही से जप्त किया है।

पुलिस ने बताया कि इस फायरिंग की घटना के आरोप में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से खेड़ली मोड़ गहनता से पूछताछ कर जांच कर रही है। इन्ही बदमाशों ने दौसा जिले के महवा थाना इलाके में टीकरी जाफरान में भी फायरिंग की वारदात की घटना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें : जयपुर में फर्जी रेफर पर्ची से कैदी को होटल भेजने की साजिश, गर्लफ्रेंड बुक करवा रही थी कमरा; गिरफ्तार