23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धौलपुर के राजाखेड़ा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को ट्रैक्टर ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

धौलपुर के राजाखेड़ा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुशवाहा की हाईकोर्ट ड्यूटी पर जयपुर जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। दिहौली थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
2 min read
Google source verification
Dholpur Head Constable Death

देवेंद्र कुशवाहा (पत्रिका फोटो)

Dholpur Head Constable Death: धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में राजाखेड़ा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुशवाहा का असमय निधन हो गया। वे शासकीय कार्य के सिलसिले में जयपुर हाईकोर्ट जा रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना के शिकार हो गए। इस घटना से जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।

कैसे हुआ हादसा?

मिली जानकारी के अनुसार, बसई नवाब (थाना कौलारी) निवासी सीताराम कुशवाहा के पुत्र हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुशवाहा बुधवार को अपनी बाइक से राजाखेड़ा थाने से रवाना हुए थे। उन्हें जयपुर हाईकोर्ट में एक मामले का जवाब प्रस्तुत करने के लिए धौलपुर होते हुए जयपुर जाना था।
बता दें कि जैसे ही वे दिहौली थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि देवेंद्र कुशवाहा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें नजदीकी मध्यप्रदेश के मुरैना अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें धौलपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचित किया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं और पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया।

इसके बाद पुलिस बल ने पूरे राजकीय और पुलिस सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को विशेष पुलिस वाहन से उनके पैतृक गांव रवाना किया। साथी पुलिसकर्मियों ने देवेंद्र कुशवाहा को एक अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और सरल स्वभाव का अधिकारी याद करते हुए भावभिनि श्रद्धांजलि दी। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।