5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आग में राख हुई सब्जियां, एक लाख का नुकसान

यहां गल्ला मण्डी में सोमवार देर रात एक सब्जी आढ़तिया के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे करीब एक लाख रुपए का नुकसान हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
dholpur news dholpur

आग में राख हुई सब्जियां, एक लाख का नुकसान

आग में राख हुई सब्जियां, एक लाख का नुकसान
गोदाम में रखी थीं छोटे दुकानदारों की सब्जियां
धौलपुर. यहां गल्ला मण्डी में सोमवार देर रात एक सब्जी आढ़तिया के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे करीब एक लाख रुपए का नुकसान हो गया। पीडि़त बाबू खां ने बताया कि उसके गोदाम में रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। वहां गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने आग देखकर दमकल को बुलाया, लेकिन जब तक दमकल पहुंची, तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। वहीं गोदाम में रखी छोटे दुकानदारों की सब्जियां भी खाक हो गई। बाबू खां ने बताया कि आग से तीस कट्टे आलू, १२ कट्टे प्यास, सौ कट्टे टमाटर के खाली कैरेट, तीन हजार बोरियां, ढकेल तथा हरी सब्जियां राख हो गई। सुबह जब पहुंचा तो गोदाम में राख ही राख थी। इस सम्बंध में पुलिस थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि गोदाम में छोटे दुकानदारों की हरी सब्जियां भी रखी थी। इनमें प्रमुख रूप से सुनील, सिल्ली, ओमप्रकाश तुला आदि की सब्जियां थीं।