5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां दो पक्षो में झगड़े के बाद दिन दहाड़े हुई फायरिंग, एक गंभीर रूप से घायल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
firing after dispute between two groups in Dholpur

firing after dispute between two groups in Dholpur

बारी/ धौलपुर। धौलपुर जिले के बारी शहर के महाराज बाग चौराहे पर दिन दहाड़े फायरिंग हुई। यहां दो पक्षों में झगड़ा हुआ है, जिसमें एक के साथ गम्भीर रूप से मारपीट की गई। चिलाचोन्द टोल टैक्स का पूर्व विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की कोई खबर नहीं है। मौके पर भारी पुलिस जाप्ता मौजूद है। वहीं मौके पर काफी भीड़ भी जमा है।

वहीं दूसरी ओर धौलपुर के बसेड़ी क्षेत्र के गांव बागधर में शनिवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। पत्थरबाजी में दो लोग एक महिला और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के दो पक्षों माया राम गुर्जर एवं मलखान गुर्जर में पिछले 3 महीने पहले झगड़ा हुआ था। जिसमें जान से मारने की नियत से दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा भी दर्ज हुआ था।