4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों के विवाद में चली गोलियां,

धौलपुर. बसई डांग थाना इलाके के गांव निभी में शुक्रवार को एक ही परिवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान पथराव और फायरिंग में एक पक्ष के अधेड़ के सिर में गोली लग जाने पर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
dholpur news dholpur

बच्चों के विवाद में चली गोलियां,

बच्चों के विवाद में चली गोलियां, पथराव
सिर में गोली लगने पर घायल अधेड़ जिला अस्पताल में भर्ती
बसई डांग थाने के गांव निभी की घटना
धौलपुर. बसई डांग थाना इलाके के गांव निभी में शुक्रवार को एक ही परिवार को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान पथराव और फायरिंग में एक पक्ष के अधेड़ के सिर में गोली लग जाने पर घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करते हुए साक्ष्य जुटाए और एक पक्ष की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार गांव निभी मेें बच्चे खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों में आपस में झगड़ा हो गया, विवाद बढ़ जाने पर बड़े भी यहां पहुंच गए और मामले ने तूल पकड़ लिया। एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। आपसी कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इस दौरान फायरिंग में गोली लगने से रामेश्वर (50)पुत्र जनदेव घायल हो
गया।
गोली सिर पर लगने पर उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और मामले की जानकारी जुटाई, जिसमें दोनों पक्षों का एक ही परिवार का होना सामने आया। इस दौरान रामेश्वर पक्ष की ओर से उत्तम, हरी सिंह सहित पांच जनों को नामजद करते हुए फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।