5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां देर रात दो पक्षों के मामूली झगडे ने लिया बड़ा रूप, फायरिंग में 8 लोग घायल

राजस्थान में यहां दो पक्षों के मामूली झगडे ने लिया बड़ा रूप, फायरिंग में 8 लोग घायल
less than 1 minute read
Google source verification
firing

firing

धौलपुर।

राजस्थान के धौलपुर जिले में देर रात अचानक दो पक्षों के झगड़े ने बड़ा रूप ले लिया। शहर के बटवाल पारा मोहल्ले में किसी पुराने विवाद को लेकर सोमवार रात दो पक्षों में कहासुनी के बाद एक बड़े झगड़े में बदल गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। घटना में करीब 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक बालिका भी शामिल है,सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

सूचना पर बाड़ी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची है जहां मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर बटवाल पाड़ा में तनाव का माहौल और शहर में भी चर्चाओं का बाजार गर्म है क्योंकि कुछ ही दिनों में अपराध में तेजी से वृद्धि हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात बटवाल पाड़ा में एजाद और बनिया दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। जिसमें कट्टो से फायरिंग की गई है। इस फायरिंग में छर्रे लगने से 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें एक बालिका भी शामिल है, सभी घायलों को बाड़ी अस्पताल ले लाया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें धौलपुर रैफर किया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन किसी और से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। ऐसे में पुलिस भी किसी भी मामले की जानकारी देने से बच रही है।