
धौलपुर।
लोकसभा चुनाव 2019 ( Lok Sabha Election 2019 ) को लेकर गर्मी से तपते राजस्थान में सियासी पारा भी उछाल पर है। राजनीतिक पार्टियों में सरगरमियां बढ़ती जा रही हैं। नेताओं और समर्थकों द्वारा अपनी पार्टी छोडकऱ दूसरी पार्टीयों में जाने का दौर बना हुआ है। जहां BJP दौसा सीट ( Dausa Seat ) पर अभी तक प्रत्याशी फाइनल करने में ही उलझी हुई है वहीं ऐसे में अब उसे एक और झटका लगा है। राजस्थान वक्फ विकास परिषद के अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक अब्दुल सगीर खान ( abdul sagir khan ) ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ दी है। पूर्व विधायक ने भाजपा छोड़ते हुए आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह ने भाजपा को एक कंपनी बना डाला है। साथ ही पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भी पिंजरे में कैद कर दिया है। यहीं नहीं पूर्व विधायक ने मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे हैं कुछ तो शर्म आनी चाहिए। धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की बड़ी संख्या हैं ऐसे में पूर्व विधायक के भाजपा को छोडकऱ जाने से भाजपा के वोट बैंक पर खासा प्रभाव पडऩे की आशंका भी है।
लग चुका है ऐसा आरोप
धौलपुर के पूर्व विधायक अब्दुल सगीर खान पर सरमथुरा थाने पर तैनात थाना प्रभारी जलदीप यादव को धमकाने का आरोप भी लग चुका है। थाना प्रभारी जलदीप यादव ने मोबाइल पर पूर्व विधायक द्वारा धमकाने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। दोनों के बीच हुए संवाद की ऑडियो क्लिप मोबाइल एप पर वायरल भी हुई थी। हालांकि पूर्व विधायक अब्दुल सगीर खान ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि मैं सरमथुरा गया था। वहां कार्यकर्ताओं ने शिकायत की कि थाना प्रभारी ने उनको पीटा है। उनको समझाने के लिए फोन किया था। मैंने कोई अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया। यदि मैंने कुछ गलत किया है तो पुलिस कार्रवाई करे।
Updated on:
13 Apr 2019 03:38 pm
Published on:
13 Apr 2019 02:14 pm
