5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार पुलिसकर्मियों के बेटे निकले लूटेरे, गिरफ्तार

गत तीन दिन पूर्व निहाल गंज थाना क्षेत्र में फैक्ट्री मैनेजर और कर्मचारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने पांच जनों को गिरफ्तार कर दो नाबालिग को निरुद्ध किया है।
2 min read
Google source verification
dholpur news dholpur

चार पुलिसकर्मियों के बेटे निकले लूटेरे, गिरफ्तार

चार पुलिसकर्मियों के बेटे निकले लूटेरे, गिरफ्तार
-लूट के मामले में पांच आरोपित गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध, एक फरार आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस
-अन्य वारदातों में शामिल होने के चलते आरोपितों से पूछताछ में जुटी पुलिस
-कोचिंग करने वाले छात्रों ने बनाया गिरोह
-करीब 4 लाख रूपए की राशि बरामद
धौलपुर. गत तीन दिन पूर्व निहाल गंज थाना क्षेत्र में फैक्ट्री मैनेजर और कर्मचारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने पांच जनों को गिरफ्तार कर दो नाबालिग को निरुद्ध किया है। गिरफ्तार किए गए दो बाल अपचारी व दो मुख्य आरोपित का आरएसी पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों के पुत्र होना सामने आया है। वहीं, पुलिस ने गिरफ्त में आरोपितों से लूट की राशि में से करीब 4 लाख रूपए की नकदी व सोने की चैन बरामद कर ली है। पुलिस ने गिरफ्त में आरोपितों के अन्य वारदातों में शामिल होने की संभावना के चलते पूछताछ शुरू कर दी है।
जिला पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि गत मंगलवार दोपहर को रीको क्षेत्र में बिना नंबर की बाइक पर आए बदमाशों ने एक फैक्ट्री मैनेजर के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश फैक्ट्री मैनेजर के गले से सोने की चैन तोडऩे के साथ उसके साथ बैठे कर्मचारी से 5 लाख रुपए से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दी। इस पर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दबिश देकर आधा दर्जन से अधिक लोग हिरासत में लेकर पूछताछ की। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर गजानंद सिंह ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरा गांव के रहने वाले एक आरोपी प्रहलाद पुत्र राजपाल को गुरुवार को बापर्दा गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से सोने की चेन बरामद करने के बाद उसे न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने वारदात कबूल करते हुए अपने साथी लियाकत अली पुत्र निजामुद्दीन निवासी एस के गार्डन, सद्दाम पुत्र हैदर अली निवासी आरएसी लाइन, वजीर पुत्र मुन्ना निवासी राठौर कॉलोनी, प्रशांत पाठक निवासी लालपुर और छोटू शर्मा की शिनाख्त की। बापर्दा गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रहलाद से ने लूट की घटना में शामिल दो नाबालिगों की भी पहचान की जिन्हें निरुद्ध कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। आरोपियों की पहचान होने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब चार लाख रुपए की नकदी व सोने की चैन बरामद की गई। जबकि मामले में फरार एक आरोपितों की तलाश जारी है।
निजी विद्यालय का शिक्षक भी गिरफ्तार
मामले के जांच अधिकारी गजानंद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने जान से मारने के लिए कट्टे से हवाई फायर किया था। घटना के बाद आरोपी गढ़ी सांद्रा थाना कंचनपुर के रहने वाले अचल गुर्जर पुत्र महेंद्र गुर्जर को कट्टा देकर भाग गए। जो कि एक निजी स्कूल में शिक्षक है । गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर साजिश रचने के आरोप में अचल गुर्जर को भी गिरफ्तार किया गया।
वारदात में चार पुलिसकर्मियों के पुत्र
पुलिस की ओर से लूट की वारदात में गिरफ्रतार व निरुद्ध किए गए सात आरापितों में चार अरोपित आरएसी में तैनात पुलिसकर्मियों के पुत्र है। इसमें आरोपित लियाकत अली व सद्दाम व दो नाबालिगों के पिता हाल में आरएसी में ड्यूटी पर तैनात है। पुलिस ने जानकारी करते हुए गिरफ्तार आरोपितों के संबंध में अन्य जानकारियों जुटाने के प्रयास शुरू कर दिए है।