5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारात में गया परिवार, पीछे घर हो गया साफ

मदीना कॉलोनी का मामला  करीब ढाई लाख के जेवर व नकदी पार
less than 1 minute read
Google source verification
dholpur news dholpur

बारात में गया परिवार, पीछे घर हो गया साफ


बारात में गया परिवार, पीछे घर हो गया साफ
मदीना कॉलोनी का मामला
करीब ढाई लाख के जेवर व नकदी पार
धौलपुर. मदीना कॉलोनी निवासी एक परिवार शुक्रवार रात को बारात में चलाया गया और पीछे से चोरों ने उसके घर में सामान पार कर लिया। तड़के साढ़े तीन बजे लौटे तो घर में सामान बिखरा देख होश फाख्ता हो गए। महिलाएं रोने लगीं और घर में भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। पीडि़त पक्ष ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
इसमें महिला खुर्शिदा ने बताया कि उसके पति शेरखान दिल्ली में मजदूरी करते हंै। शुक्रवार को उसके भाई के लड़के की शादी थी। परिवार के सभी सदस्य बारात में बाड़ी गए हुए थे। पीछे से चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। इस दौरान उन्होंने घर में आलमारी, बक्से, पेटी आदि के ताले तोड़ कर जेवरात व नकदी पार कर ली। उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी के आधा तोला सोने कुण्डल, 50 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, पायजेब तथा 20 हजार की नकदी पार कर ली। वहीं छोटी बेटी के लिए बनवाए गहने भी निकाल ले गए। इनमें सोने की झुमकी, चांदी की चूडिय़ा, पायजेब, मंगलसूत्र, अंगूठी आदि शामिल थी। उन्होंने बताया कि वे करीब 20-22 साल से रह रहे हैं, लेकिन कभी इस प्रकार की घटना नहीं हुई। इससे उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।