5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धौलपुर में ऑनर किलिंग, लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से युवक-युवती की हत्या

जिले के राजाखेड़ा थाना इलाके में ऑनर किलिंग ( Honor killing in Dholpur ) का मामला सामने आया है। यहां युवती के परिजन ने युवक—युवती की लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी...
less than 1 minute read
Google source verification
rajakhera.jpg

धौलपुर। जिले के राजाखेड़ा थाना इलाके में ऑनर किलिंग ( Honor killing in Dholpur ) का मामला सामने आया है। यहां युवती के परिजन ने युवक—युवती की लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि मृतक युवक—युवती रिश्ते में बुआ भतीजा हैं।

पुलिस के अनुसार जिले के राजाखेड़ा थाने से करीब 9 किलोमीटर दूर यूपी की सीमा से सटे बीहड़ क्षेत्र के गांव लायका की ठार निवासी बंटू निषाद (20) गांव में ई-मित्र की दुकान चलाता था। शनिवार को गांव कसियापुरा में बंटू और अनीता निषाद (20) एक स्थान पर बैठे हुए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर लाठी, डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बंटू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल अनीता की मौत इलाज के लिए धौलपुर लाते समय रास्ते में हो गई।

शक की सुई मृतका के परिजन पर
पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद मृतक बंटू के परिजन मौके पर पहुंच गये, लेकिन अनीता के परिजन का गांव से फरार हो जाना सामने आ रहा है। इससे हत्या के शक की सुई युवती के परिजनों पर बनी हुई है।

युवती के परिजन पर हत्या का आरोप
मृतक युवक के परिजन की ओर से मृतक युवती के परिजन पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आ रहा है।
मृदुल कच्छावा, जिला पुलिस अधीक्षक, धौलपुर