5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी और पत्नी की हत्या का आरोपी निकला पति

दोहरा हत्याकांड-ऑनर किलिंग की आशंका पर अनुसंधान में जुटी पुलिस
less than 1 minute read
Google source verification
dholpur news dholpur

प्रेमी और पत्नी की हत्या का आरोपी निकला पति

प्रेमी और पत्नी की हत्या का आरोपी निकला पति
-दोहरा हत्याकांड
-ऑनर किलिंग की आशंका पर अनुसंधान में जुटी पुलिस
राजाखेड़ा. राजाखेडा की सीमा से सटे उत्तरप्रदेश के आगरा जिले के मनसुखपुरा थाना इलाके के गांव बड़ापुरा में मंगलवार को हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या का आरोपित मृतक विवाहिता का पति ही निकला, जबकि पुलिस मामले में अन्य के शामिल होने की संभावना के चलते अनुसंधान शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को राजाखेड़ा निवासी दीपचंद ठाकुर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मनसुखपुरा थाना इलाके के गांव बड़ापुरा एक विवाहिता से मिलने के लिए आया था। यहां प्रेम प्रसंग का आरोप लगाते हुए विवाहिता लक्ष्मी व दीपचंद की फाबड़े से ताबड़तोड़ हमला करते हुए हत्या कर दी। पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी थी कि इस बीच बुधवार को मृतका के पति ऋषि ने पुलिस के सामने हत्या किए जाने की बात स्वीकारते हुए आत्म समर्पण कर दिया। पुलिस ने मामले के अन्य लोगों के शामिल होने और ऑनर किलिंग से जोड़ते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है।

पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंपा
घटना मृत राजाखेड़ा निवासी दीपचंद के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराते हुए शव परिजन के सुर्पुद कर दिया। शव के राजाखेड़ा पहुंचने पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मृतक दीपचंद के परिजन का आरोप है कि हत्या साजिश के तहत की गई है।
पुलिस भी सर्तक
घटना के बाद राजाखेड़ा पुलिस भी इस प्रकरण के बाद खासी सर्र्तकता बरत रही है और इस मार्ग पर लगातार गश्त की जा रही है। जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके ।