5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घायल पति ही निकला पत्नी और मासूम बच्चों का हत्यारा, नशे की हालत में दिया था वारदात को अंजाम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
wife and innocent child killer

घायल पति ही निकला पत्नी और मासूम बच्चों का हत्यारा, नशे की हालत में दिया था वारदात को अंजाम

धौलपुर.
बसेड़ी थाना क्षेत्र के गांव काकोर में गत 4 अगस्त को महिला व दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में आरोपित पति को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने घर में रखे धारदार हथियार से हत्या करना कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। उल्लेखनीय है कि 4 अगस्त को गांव काकोर में स्थानीय निवासी दशरथ सिंह की पत्नी रिंकी (32) तथा पुत्री सानिया (3) एवं दस माह के पुत्र की गला रेत कर अज्ञात जनों ने हत्या कर दी थी। वहीं, स्वयं दशरथ गंभीर रूप से घायल था, उसे ग्रामीण व परिजन बसेड़ी अस्पताल ले गए, जहां से उसे रैफर कर दिया। घटना के दौरान दशरथ का गला भी धारदार हथियार से रेंता हुआ था।

पुलिस ने घायल को धौलपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां हालत बिगडऩे पर उसे इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया। घटना के संबंध में मृतका के पिता जगदीश पुत्र तिलवा कोली निवासी बाड़ी ने 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ हथियारों से लैस होकर दशरथ कोली के घर में हमला करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था, जिस पर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया था।

घायल के खिलाफ साक्ष्य
पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान घटना स्थल के आसपास रहने वालों से की गई पूछताछ में घायल युवक दशरथ की ओर से पड़ोसी से झगड़ा करने की बात सामने आई है। इस दौरान आस पड़ोसियों ने दशरथ की तेज चिल्लाने की आवाजें भी सुनी हैं। इसके अलावा घटना स्थल पर फैले रक्त पर पैरों के निशान भी घायल के होना सामने आया है। अन्य साक्ष्य भी वारदात में घायल के शामिल होने की ओर इशारा कर रहे हैं।

झगड़े से रोकना बना हत्या का कारण
घटना में घायल दशरथ के इलाज के दौरान ठीक होने के बाद पुलिस ने पूछताछ की। इस दौरान दशरथ ने अपनी पत्नी रिंकी व दो बच्चों का हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि वारदात के दौरान आरोपी शराब के नशे में धुत था, इस दौरान पड़ोसियों से झगड़ा कर रहा था। इसी के चलते उसकी पत्नी रिंकी ने झगड़ा ना हो इस वजह से पति को कमरे में अंदर बंद कर दिया। कुछ समय बंद रहने के बाद जब रिंकी ने दरवाजा खोला तो आरोपित दशरथ कमरे में पहले से रखा छुरा लेकर निकला पड़ोसियों के यहां पहुंचा। इस दौरान पड़ोसियों के नहीं मिलने पर गुस्से में घर आया और अपनी पत्नी रिंकी पुत्री सानिया व पुत्र की गला रेतकर हत्या कर दी और स्वयं का गला रेत लिया।