4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेठानी पर चली गोली, देवरानी को लगी

जमीन विवाद में फायरिंग-घायल दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती
less than 1 minute read
Google source verification
dholpur news dholpur

जेठानी पर चली गोली, देवरानी को लगी

जेठानी पर चली गोली, देवरानी को लगी
-जमीन विवाद में फायरिंग
-घायल दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती
बाड़ी. उपखंड के गांव खानपुर में ईंधन के लिए लकड़ी लेने गई एक महिला पर पुराने जमीनी विवाद के चलते पड़ोसी पक्ष की ओर से हमला करने और बचाव करने पहुंची देवरानी पर भी फ ायरिंग करने का मामला सामने आया है। दोनों घायल महिलाओं को घटना के बाद बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना में पीडि़त पक्ष की ओर से बाड़ी सदर थाने में तहरीर दी गई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार उपखंड के खानपुर गांव निवासी माखन बाई पत्नी सुरेश मीणा ने पुलिस में दी तहरीर में बताया गया है कि उसकी जेठानी राधाबाई मकान के पीछे खेत में सूखी लकड़ी लेने गई थी। जैसे ही वह लकड़ी एकत्रित करने लगी तभी पड़ोसी आरोपी जसवीर, ज्ञान, जनक सहित फ तेह सिंह मौके पर आए और उन्होंने राधाबाई से मारपीट की। जिसकी आवाज सुनकर पीडि़ता माखन भाई मौके पर पहुंची और उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी कट्टे से हमला कर दिया। घटना में पीडि़ता के दोनों पैरों में छर्रे लगे हैं। साथ में राधाबाई भी बट और लाठी लगने से घायल हुई है। दोनों घायल महिलाओं का उपचार बाड़ी अस्पताल में जारी है। सदर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के पीछे कोई 5 साल पुराना जमीनी विवाद बताया जा रहा है। जिसके चलते दोनों पक्षों में पहले भी झगड़ा हुआ है।