scriptमनोज राजोरिया 8781 से आगे | Manoj Rajoria 8781 | Patrika News

मनोज राजोरिया 8781 से आगे

locationधौलपुरPublished: May 23, 2019 10:27:35 am

Submitted by:

Mahesh gupta

करौली-धौलपुर सीट से मनोज राजोरिया 8781 मतों से आगे चल रहे हैं। पहले राउण्ड में मनोज राजोरिया को 27021 तथा संजय जाटव को 18240 मत मिले।

dholpur news dholpur

बस…इंतजार खत्म…कुछ देर में खुलेगा ईवीएम में बंद भाग्य

मनोज राजोरिया 8781 से आगे
आठ विधानसभा क्षेत्रों की कुल 169 चक्रों में होगी गिनती पूरी
टोडाभीम की सर्वाधिक 23 और राजाखेड़ा-बसेड़ी की 19 राउण्ड में होगी मतगणना
शाम 4 बजे तक परिणाम आने की उम्मीद
करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र
धौलपुर. करौली-धौलपुर सीट से मनोज राजोरिया 8781 मतों से आगे चल रहे हैं। पहले राउण्ड में मनोज राजोरिया को 27021 तथा संजय जाटव को 18240 मत मिले।
लोकसभा चुनाव के तहत संसदीय क्षेत्र की होने वाली मतगणना 169 चक्रों में पूरी होगी। ऐसे में शाम 4 बजे बाद तक परिणाम आने की उम्मीद है। हालांंकि इससे पहले रुझानों के आधार पर काफी कुछ स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी करने के साथ इसका पूर्वाभ्यास भी कर लिया गया। जिला कलक्टर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
यहां के राजकीय पीजी महाविद्यालय एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय में करौली-धौलपुर संसदीय क्षेत्र की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे शुरू होगी। रिटर्निंग अधिकारी नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि विधानसभा वार अलग अलग राउण्ड में गिनती की जाएगी। टोडाभीम विधानसभा क्षेत्र की मतगणना सर्वाधिक 23 चक्रों में पूरी होगी। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र करौली, सपोटरा, हिण्डौन, व बाड़ी क्षेत्र की गणना 22 राउण्ड में, धौलपुर की 20 तथा बसेड़ी एवं राजाखेड़ा की राउण्ड में मतगणना सम्पन्न होगी।
कुल 169 चक्रों की मतगणना और अन्य प्रक्रियाओं के चलते परिणाम के 4 बजे बाद आने की उम्मीद की जा रही है। आठ विधानसभाओं के लिए अलग-अलग कक्षों में मतगणना की व्यवस्था की गई है। करौली जिले के चार विधानसभाओं तथा धौलपुर की दो विधानसभाओं की गिनती पीजी कॉलेज में तथा धौलपुर की दो विधानसभा क्षेत्रों की गणना कन्या कॉलेज में की जाएगी। पूरी मतगणना के लिए 346 मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक मतगणना कक्ष में 12-12 टेबल लगाई गई हैं, जिन पर 3-3 कार्मिकों रहेंगे। एक टेबल प्रत्येक सहायक रिटर्निग अधिकारी के लिए लगाई गई है। डाक मतपत्रों के लिए पृथक से मतगणना कक्ष की व्यवस्था की गई है । इसके लिए 10 टेबल लगाकर सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित 5-5 कार्मिकों की नियुक्ति की गई है।
न्यू सुविधा पोर्टल पर मिलेगी रुझानों की जानकारी
रिटर्निंग अधिकारी नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि मतगणना की पल-पल की खबर आमजन को देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा न्यू सुविधा पोर्टल बनाया गया है जिस पर सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रत्येक चक्रकी मतगणना का डाटा अपलोड किया जाएगा।
नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल फोन
मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऑफीशियल वीडियोग्राफी के अतिरिक्त मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन का उपयोग वर्जित रहेगा। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पूर्ण प्रबंध किए गए हैं। बिना प्रवेश पत्र के कोई भी व्यक्ति एवं कार्मिक मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं कर सकेगा।
मतगणना कक्षों का लिया जायजा
रिटर्निंग अधिकारी नन्नूमल पहाडिया ने मतगणना के लिए तैयार किए गए मतगणना कक्षों का बुधवार को अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना केन्द्र पर बनाए गए मीडिया सेन्टर का भी अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गेश कुमार बिस्सा भी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो