5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलयुगी भतीजे ने की बुआ की हत्या

बसई नवाब चौकी के समीप सरसों के खेत में मिले अधेड़ महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली हैै। महिला की हत्या उसके ही भतीजे ने साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर की थी।
2 min read
Google source verification
dholpur news dholpur

कलयुगी भतीजे ने की बुआ की हत्या

कलयुगी भतीजे ने की बुआ की हत्या
-वारिश बनने की चाह दिया वारदात को अंजाम
बसई नवाब. बसई नवाब चौकी के समीप सरसों के खेत में मिले अधेड़ महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली हैै। महिला की हत्या उसके ही भतीजे ने साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर की थी। हत्या बुआ के घर का वारिस बनने के लिए की गई थी। पुलिस ने आरोपित युवक को बुधवार को उत्तर प्रदेश के खेरागढ़ थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित से पुलिस ने अन्य पहलूओं पर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गत 18 जनवरी को बसई नवाब पुलिस चौकी के नजदीक सरसों के खेत में 50वर्षीय महिला का शव मिला था महिला के शरीर पर चोटों के निशान भी थे। पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर बसई नवाब सीएचसी पर शिनाख्त के लिए रखवा दिया था घटना में मृतका की शिनाख्त शरबती पत्नी निबोरी लाल जाति जाटव उम्र 50 वर्ष निवासी गांव सोन थाना खेरागढ़ जिला आगरा के रूप की। पुलिस ने बताया कि मृतका का पीहर कौलारी थाना क्षेत्र के गांव निधेरा कलां में है एवं वह अपनी ससुराल सोन गांव से अपने चचेरे भाई के भतीजे के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव कासिमपुर धौलपुर आई थी। यहां कार्यक्रम में शामिल होने आए मृतका का भाई दाताराम उसे गांव निधेरा कलां थाना कौलारी को लेकर आया । यहां वह 2 दिन रुकने के बाद गत 18 जनवरी को मृतका शरबती को गांव सोन के लिए पहुंचाने के लिए बदरिका से टेंपो में बिठाकर छोडऩे आ रहा था। इस दौरान बसई नवाब चौकी के समीप सुनील ने अपनी बुआ की साड़ी के पल्लू से गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
वारिस बनने को वारदात
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित युवक सुनील कुमार अपनी बुआ का बारिश बनना चाहता था और इसी उद्देश्य से उसने उसकी हत्या कर दी। पड़ताल में सामने आया है कि सुनील की दो बुआओं की शादी एक ही घर में दो भाईयों के हुई थी और दोनों बुआओं के कोई भी पुत्र नहीं था। इसके चलते सुनील के भाई रवि को छोटी बुआ ने गोद ले रखा था। सुनील भी अपनी बड़ी बुआ का वारिस बनना चाहता था। लेकिन बुआ के इस मामले में कोई रूचि नहीं लेने के कारण उसने उसकी हत्या कर दी।