4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परिवहन विभाग की चौकी पर खाकी वर्दी पहनकर लूटते छह दबोचे

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन पर सागरपाड़ा स्थित परिवहन विभाग की चौकी के पास वाहनों से अवैध रूप से वसूली करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर छह निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
Google source verification
dholpur news dholpur

परिवहन विभाग की चौकी पर खाकी वर्दी पहनकर लूटते छह दबोचे

परिवहन विभाग की चौकी पर खाकी वर्दी पहनकर लूटते छह दबोचे
-परिवहन विभाग में मचा हड़कम्प
-कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
-१८३१० रुपए की नकदी जब्त
धौलपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन पर सागरपाड़ा स्थित परिवहन विभाग की चौकी के पास वाहनों से अवैध रूप से वसूली करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर छह निजी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनसे पुलिस ने १८ हजार ३१० रुपए की नकदी भी जब्त की गई हैं। पुलिस की छापेमार कार्रवाई से आरोपितों में हड़कम्प मचा गया और गिरफ्त में आए लोगों ने एएसआई व अन्य पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर भागने का भी प्रयास किया, लेकिन इतने में पहुंची कोबरा टीम तथा अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और छह जनों को दबोच लिया। गंभीर बात तो यह है कि कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग की चौकी पर न तो कोई अधिकारी था और ना ही कर्मचारी। जबकि आरोपितों में तीन जनों ने खाकी रंग की डे्रस भी पहन रखी थी।
परिवहन विभाग में मचा हड़कम्प
सागरपाड़ा चौकी के पास एकाएक हुई छापेमार कार्रवाई से परिवहन विभाग में भी हड़कम्प मचा हुआ है। परिवहन विभाग के लिए निजी व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से वाहनों से वसूली की शिकायत कई दिनों से आ रही थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अजयसिंह ने पुलिस को इस तंत्र का भण्डाफोड़ करने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए थे।
यूं दिया कार्रवाई को अंजाम
कोतवाली थाने के उपनिरीक्षक वेदप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन पर सागरपाड़ा स्थित परिवहन चौकी के पास कुछ लोग आने-जाने वाले वाहनों से अवैध रूप से वसूली कर रहे हैं। इस पर एएसआई राकेश गिरी को मय जाप्ता मौके पर भेजा गया। इस दौरान कुछ लोग वाहनों को इशारे से रोककर अवैध वसूली कर रहे थे। इस पर एएसआई नेे उक्त व्यक्तियों से पूछताछ करना चाही तो आरोपितों ने उनसे तथा अन्य पुलिसकर्मियों धक्का-मुक्की कर दी। साथ ही भागने का प्रयास किया। लेकिन कोबरा टीम तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेरा देकर पकड़ लिया। उनकी तलाशी ली गई तो उनकी जेबों से १८ हजार ३१० रुपए मिले।
यह है आरोपित
अवैध वसूली मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपित सत्यपाल शर्मा पुत्र दयाराम शर्मा निवासी किशनगढ़बास महादेव कॉलोनी अलवर, रामफूल पुत्र जनक सिंह गुर्जर, शेखूपुरा दिहौली धौलपुर, दिलीप कुमार पुत्र सरवन लाल निवासी जगा, सागरपाड़ा, अवधेश पुत्र जगदीश निवासी जगा सागरपाड़ा, गोविंद पुत्र जगदीश निवासी जगा सागरपाड़ा तथा राजवीर सिंह पुत्र घमण्डी सिंह गुर्जर निवासी बरैलापुरा मरौली कोतवाली धौलपुर। प्रमुख बात तो यह है कि छह में से तीन जने चौकी से कुछ दूर ही रहते हैं।

इनका कहना है
सागरपाड़ा चैक पोस्ट से पुलिस ने स्थानीय छह जनों को अवैध वसूली करते हुए पकड़ा है, प्रारंभिक पड़ताल में परिवहन विभाग के लिए कार्य किया जाना सामने आया है, मामले पर अनुसंधान जारी है।
डॉ. अजय सिंह, जिला पुलिस अधीक्षक, धौलपुर