4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मचकुण्ड परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब

धौलपुर. तीर्थराज मचकुण्ड की तलहटी में मंगलवार को आषाढ कृष्ण अमावस्या के पावन पर्व पर आयोजित पवित्र परिक्रमा में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी में सरोवर में लम्बे समय बाद भरे पानी को देख श्रद्धालु आनन्दित हो उठे। हजारों श्रद्धालुओं ने सरोवर में डुबकी लगा अर्पण तर्पण कर देवपितृ अमावस्या का पुण्य प्राप्त कर मनौती मांगी।

less than 1 minute read
Google source verification
machkund . machkund dholpur. mahkund sarowar. tirthraj machkund. machkund dholpur

मचकुण्ड परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब

मचकुण्ड परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब
सरोवर में लगाई हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी
धौलपुर. तीर्थराज मचकुण्ड की तलहटी में मंगलवार को आषाढ कृष्ण अमावस्या के पावन पर्व पर आयोजित पवित्र परिक्रमा में श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी में सरोवर में लम्बे समय बाद भरे पानी को देख श्रद्धालु आनन्दित हो उठे। हजारों श्रद्धालुओं ने सरोवर में डुबकी लगा अर्पण तर्पण कर देवपितृ अमावस्या का पुण्य प्राप्त कर मनौती मांगी। परिक्रमा में मचकुण्ड महाराज का डोला आकर्षण का केंद्र रहा।
राधे-राधे, श्याम मिला दे और राधेश्याम-राधे श्याम जैसे कृष्ण भक्ति के गीत और भजनों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने तीर्थराज मचकुण्ड परिक्रमा का दान पुण्य किया। परिक्रमा मार्ग में महिलाओं ने छोटे-छोटे पत्थरों से घर का स्वरुप बनाकर सुख समृद्धि की कामना की। परिक्रमा मार्ग में रानी गुरु मंदिर लाडली जगमोहन मंदिर जगन्नाथ मंदिर, रामजानकी मंदिर, भूतेश्वर महादेव आदि मंदिरों पर जगह-जगह फूल बंगला झांकी एवं अनेक धार्मिक आयोजन किए गए। परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह पेयजल व् प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। साथ ही मचकुण्ड परिक्रमा आयोजन समिति द्वारा मदनमोहन मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व प्रात: मोनीसिद्ध की पवित्र गुफा से पूजा अर्चना के साथ परिक्रमा का शुभारंभ किया गया। परिक्रमा ध्वजा के साथ महंत रामदास, महंत कृष्ण दास, डॉ. महावीर दुबे, श्री राम दुबे बलराम दास बालक दास सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।